00 योग, स्वच्छता और संस्कारों की राह दिखा रहे हैं मोदी: सांसद पाण्डेय
00 पौधारोपण कर जनप्रतिनिधियों ने दिया पर्यावरण संरक्षण का संदेश
खैरागढ़ :– 11वें अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर आज स्वामी आत्मानंद उत्कृष्ट कन्या शाला खैरागढ़ में “एक पृथ्वी, एक स्वास्थ्य के लिए योग” की थीम पर जिला स्तरीय योग शिविर का आयोजन किया गया।। इस अवसर पर मुख्य अतिथि राजनंदगांव लोकसभा क्षेत्र के सांसद संतोष पांडे, जिला पंचायत अध्यक्ष प्रियंका खम्हन ताम्रकार, जिला पंचायत उपाध्यक्ष विक्रांत सिंह, पूर्व विधायक कोमल जंघेल, नगर पालिका खैरागढ़ अध्यक्ष गिरिजा चंद्राकर, पूर्व जिला पंचायत सभापति धम्मन साहू, सांसद प्रतिनिधि भगवत शरण सिंह, खम्महन ताम्रकार,विकेश गुप्ता, पार्षद विनय देवांगन, बिसेसर साहू,तीरथ चंदेल , कलेक्टर इंद्रजीत सिंह चंद्रावल, पुलिस अधीक्षक लक्ष्य शर्मा, जिला पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी प्रेम कुमार पटेल, अपर कलेक्टर सुरेंद्र कुमार ठाकुर संयुक्त कलेक्टर सुमन राज, डिप्टी कलेक्टर रेणुका रात्रे, एसडीएम खैरागढ़ टांकेश्वर प्रसाद साहू सहित अनेक जनप्रतिनिधिगण, विभिन्न विभाग के अधिकारी, स्कूली छात्र-छात्राएं शिक्षक/ शिक्षिकाएं एवं नागरिकगण बड़ी संख्या में उपस्थित थे।।
कार्यक्रम में व्याख्याता मानस मणि साहू ने प्रतिभागियों को विभिन्न योग मुद्राओं का अभ्यास कराया गया।। योग सत्र में शिथिलीकरण अभ्यास, स्कंध संचालन, कटि चालन, घुटना संचालन, ताड़ासन, पादहस्तासन, अर्धचक्रासन, त्रिकोणासन, भद्रासन, वज्रासन, अर्धउष्ठासन, उष्ट्रासन, उत्तान मंडूकासन, वक्रासन, मकरासन, शलभासन, सेतुबंधासन, उत्तानपादासन, अर्धहलासन, पवनमुक्तासन, एवं शवासन का अभ्यास कराया गया।। साथ ही कपालभाति, प्राणायाम, भ्रामरी तथा ध्यानासन का प्रशिक्षण देकर योग के मानसिक लाभों की जानकारी दी गई।।
“संगम एवं हरित योग की थीम पर योगाभ्यास के बाद सांसद सहित सभी जनप्रतिनिधियों अधिकारियों ने कन्या शाला परिसर मे पौधारोपण कर पर्यावरण संरक्षण का संदेश भी दिया।।
अंतरराष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर आयोजित कार्यक्रम में राजनांदगांव लोकसभा क्षेत्र के सांसद संतोष पांडे ने कहा कि भारत की प्राचीन परंपरा योग को आज पूरे विश्व में सम्मान प्राप्त हुआ है, जिसका श्रेय प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को जाता है।। उन्होंने योग की महत्ता को संयुक्त राष्ट्र संघ (UNO) में विश्व के समक्ष प्रस्तुत किया।। जिसे आज 175 से अधिक देशों 12 लाख स्थानों एवम 10 करोड़ से अधिक लोग योगाभ्यास से जुड़ रहे है l।
उन्होंने कहा, “आज का दिन ऐतिहासिक है, प्रधानमंत्री मोदी केवल योग को वैश्विक मंच पर लाए ही नहीं, बल्कि उन्होंने स्वच्छता जैसे युगांतरकारी कार्यों से जन चेतना जगाई।।” उन्होंने कहा कि हर बच्चा चॉकलेट का रैपर भी जेब में रखता है – यह स्वच्छता अभियान की सफलता है।।”
कार्यक्रम में चरण पादुका वितरण योजना की शुरुआत को लेकर उन्होंने मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय को बधाई दी और कहा कि यह योजना विशेष रूप से वनवासी, तेंदूपत्ता संग्राहक और जंगल में रहने वाले भाइयों-बहनों के लिए समर्पित है।।
सांसद संतोष पांडे ने भगवान श्रीकृष्ण और सुदामा की कथा का उल्लेख करते हुए कहा, “जिस प्रकार भगवान श्रीकृष्ण ने सुदामा के पांव धोकर सम्मान दिया, उसी भावना से आज सरकार वनवासी समाज के प्रति सेवा और सम्मान का भाव लेकर कार्य कर रही है।।”
उन्होंने बताया कि विगत वर्षों में चरण पादुका योजना कुछ समय के लिए बंद थी, लेकिन अब मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने इसे फिर से प्रारंभ कर पूरे प्रदेश में लागू कर दिया है।।
जिला पंचायत अध्यक्ष प्रियंका खम्मन ताम्रकार ने क्षेत्रवासियों को शुभकामनाएं देते हुए योग के महत्व पर प्रकाश डाला।। उन्होंने कहा कि “योग भारत की प्राचीन परंपरा है, जो आज पूरे विश्व में स्वास्थ्य और जीवन शैली के प्रतीक के रूप में स्थापित हो चुकी है।। यह हम सबके लिए गर्व का विषय है कि हमारे देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के प्रयासों से करोड़ो लोग योग से जुड़ रहे है l।
उन्होंने उपस्थित जनसमूह को संबोधित करते हुए कहा, “आप सभी को अंतरराष्ट्रीय योग दिवस की बहुत-बहुत बधाई। मेरी आप सभी से अपील है कि आप अपनी व्यस्त दिनचर्या में से प्रतिदिन कुछ समय योग के लिए अवश्य निकालें।।
जिला पंचायत उपाध्यक्ष विक्रांत सिंह ने अपाने उद्बोधन में कहा कि शरीर को स्वस्थ रखने के लिए योग सबसे महत्वपूर्ण माध्यम है। उन्होंने कहा कि विज्ञान चाहे जितना भी विकसित हो जाए और दवाइयाँ कितनी भी प्रभावशाली बन जाएँ, लेकिन योग का कोई विकल्प नहीं है।।
उन्होंने बताया कि भारत के साथ विश्व के लगभग सभी देशों ने 21 जून को अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के रूप में मनाने को संयुक्त राष्ट्र संघ द्वारा स्वीकार किया है।।
विक्रांत सिंह ने कहा कि पहले योग को हम जीवन का एक हिस्सा मानते थे।। लेकिन आज यह एक जीवनशैली बन चुका है।। इस अवसर पर उन्होंने मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय का आभार जताते हुए कहा कि मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने वनवासी भाइयों की कठिनाइयों को समझते हुए,उनके लिए चरण पादुका वितरण कार्यक्रम की शुरुआत की है, जो एक अत्यंत सराहनीय पहल है।।
जिला स्तरीय सामूहिक योग कार्यक्रम में पूर्व विधायक कोमल जांघेल ने अपने उद्बोधन में कहा कि आज हमारे जिले में लगातार दूसरी बार सामूहिक रूप से योग दिवस का आयोजन किया गया है, जो जिले की जागरूकता और स्वास्थ्य के प्रति प्रतिबद्धता को दर्शाता है।।
उन्होने कहा कि योग हमारे जीवन के लिए केवल एक व्यायाम नहीं, बल्कि शारीरिक और मानसिक स्वच्छता बनाए रखने का एक सशक्त माध्यम है l। “हमारे ऋषि-मुनियों ने हजारों वर्ष पूर्व ही योग की परंपरा की नींव रख दी थी।। आज उसी परंपरा को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के प्रयासों से अंतर्राष्ट्रीय पहचान मिली है।। योग न केवल शरीर को स्वस्थ रखता है, बल्कि मन को भी शांति प्रदान करता है।। प्रत्येक नागरिक को इसे अपनी दिनचर्या का हिस्सा बनाना चाहिए।।”
इस अवसर पर कलेक्टर इंद्रजीत चंद्रवाल ने सभी को शुभकामनाएं देते हुए कहा कि “योग” शब्द अपने आप में एकता, संतुलन और स्वास्थ्य का प्रतीक है।। योग आज केवल भारत तक सीमित नहीं रहा, बल्कि यह वैश्विक मंच पर अपनी पहचान बना चुका है।।भारत की सांस्कृतिक धरोहर योग, आज विश्वभर में सम्मान के साथ अपनाई जा रही है।।
कलेक्टर ने कहा कि अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस भारत की सांस्कृतिक शक्ति का प्रतीक बनकर उभरा है और यह गर्व की बात है,कि पूरी दुनिया भारत की इस परंपरा को अपना रही है।।
उन्होंने बताया कि तेंदूपत्ता तोड़ने वाले श्रमिकों के लिए वन विभाग के माध्यम से चरण पादुकाएं वितरित का शुभारंभ भी आज किया जा रहा है।। जिससे उन्हें जंगलों में कार्य करते समय पैरों की सुरक्षा मिल सके। यह योजना श्रमिकों के कल्याण की दिशा में एक सराहनीय पहल है।। इस अवसर पर स्वामी अत्मानंद अंग्रेजी/हिंदी माध्यम कन्या शाला के प्राचार्य डॉ. कमलेश्वर सिंह, कुणाल टंडन, सेजेस -1, 2 बालक खैरागढ़ के प्राचार्य रोशन लाल वर्मा सहित समस्त स्टाफ्, विभिन्न विभाग के अधिकारी कर्मचारी, शामिल हुए l।कार्यक्रम का संचालन वैद्यनाथ वर्मा तथा कार्यक्रम के अंतिम में जिला पंचायत के सी जी के मुख्य कार्पालन अधिकारी प्रेम कुमार पटेल ने अतिथियों के प्रति आभार व्यक्त किये l।
यतेन्द्र जीत सिंह “छोटू”, पी न्यूज़ ब्यूरो चीफ, खैरागढ़ -छुईखदान-गंडई जिला।।09425566035,06264569376..