
खैरागढ़ :– भारत स्काउट और गाइड जिला खैरागढ़ – छुईखदान – गंडई ने साइकिल रैली निकाल कर पर्यावरण एवं जल संरक्षण का संदेश दिया।। रैली को सांसद प्रतिनिधि भागवत शरण सिंह ने हरी झंड़ी दिखाकर रैली को शासकीय उच्चतर माध्यमिक शाला बढ़ईटोला से टोलागांव के लिए रवाना किया।।सरपंच योगेश वर्मा, पंच लालेश्वर वर्मा, व्याख्याता कमलेश्वर सिंह, लोकनाथ वर्मा, रामसुख यादव, धन्नालाल वर्मा, भुवन वर्मा सहित भाजपा नेता विश्राम वर्मा, ग्रामीण हुकुम वर्मा, राम बिलासा मंडावी, रोम लाल वर्मा, विनोद मंडावी, ग्राम कोतवाल सुखनंदन धर्मी सहित ग्रामीण महिला सुनीता वर्मा, बालेश्वरी धुर्वे, दशमत वर्मा, भाना बाई वर्मा, माया वर्मा, मिताली वर्मा शामिल हुए।।
मेड़ों में लगाएं पौधे
इस दौरान भागवत शरण ने कहा कि पर्यावरण और जल संरक्षण करना हम सभी की जिम्मेदारी है।। भागवत शरण ने किसानों से अपील की। खेतों के मेड़ो (पार) में वृक्षारोपण अधिक से अधिक संख्या में करे जिससे संतुलित वातावरण बना रहा है।। वर्तमान में देखा जा रहा है,कि किसान भी अपने खेत के मेढ में लगे वृक्ष को खेती से पहले काट रहे हैं,यही वजह है,कि गर्मी लगातार बढ़ रही है।। गांव के पुराने कुएं व तालाब को बचाना भविष्य के लिए बहुत जरूरी है।।
पदाधिकारियों ने दर्ज कराई सहभागिता
इस दौरान जिला सचिव कृष्ण कुमार वर्मा, जिला संगठन आयुक्त धनुष सिंहा, जिला संगठन आयुक्त गाइड ललिता कोसारे, जिला प्रशिक्षण आयुक्त स्काउट विशाल ठाकुर, विकास खंड सचिव सुनील कुमार गुनी, नीलू सिंह, सरस्वती बंदे, जितेंद्र कुमार वर्मा, इंदिरा चंद्रवंशी, हेमलाल वर्मा, शैलेंद्र वर्मा, ओमकार नेताम, यशवंत मांडवी, स्काउटर, गाइडर ,स्काउट गाइड के पदाधिकारियों ने सहभागिता दर्ज कराई।।
20 से ज्यादा स्काउट गाइड हुए शामिल
स्काउट और गाइड के जिला सचिव केके वर्मा ने बताया कि यह रैली बढ़ईटोला से 8 किमी दूरी तय करते हुए टोला गांव तक जाएगी और इस रास्ते के बीच में पड़ने वाले सभी गांव में रुक-रुक कर पर्यावरण और जल संरक्षण के संबंध में पोस्टर और नारों के माध्यम से संदेश दिया जाएगा। रैली में 20 से ज्यादा स्काउट और गाइड शामिल हुए।।
यतेन्द्र जीत सिंह “छोटू”, पी न्यूज़ ब्यूरो चीफ, खैरागढ़ -छुईखदान-गंडई जिला।।09425566035,06264569376..