
00आरोपियों से 52 पत्ती ताश, नगदी रकम 17800/- रूपये, 08 नग मोटर सायकल जप्त,
00आरोपियों के विरुद्ध छ.ग. जुआ प्रतिषेध अधिनियम 2022 के तहत की गयी कार्यवाही,
खैरागढ़ :– जुवाडियो पर बड़ी कार्यवाही, सार्वजनिक स्थान पर जुआ खेलने वाले पांच आरोपी गिरफतार।। पुलिस अधीक्षक त्रिलोक बंसल (भा.पु.से.) जिला के.सी.जी.के निर्देशन एवं अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक नितेश गौतम एवं पुलिस अनुविभागीय अधिकारी खैरागढ़ आशा रानी के मार्गदर्शन में जुआ ,सट्टा पर पूर्णत प्रतिबंध लगाने लगातार कार्यवाही जा रहा है,जिसके तारतम्य में सोमवार 05 मई को थाना छुईखदान पुलिस एवं सायबर सेल केसीजी की संयुक्त टीम के द्वारा मुखबिर की सूचना पर ग्राम पाटा जंगल मे आम झाड़ नीचे जुआ रेड कार्यवाही किया गया।। मौके पर आरोपी 1.ढाल सिंह सिन्हा पिता घनसुराम उम्र 52 साल निवासी विक्रमपुर 2. भोजराम कंवर पिता सहदेव उम्र 40 साल निवासी पाटा 3.प्रहलाद कंवर पिता बुधारू 42 साल निवासी गातापर नाका 4.जागृत साहू पिता बहादुर उम्र 37 वर्ष निवासी सिंगारघाट थाना खैरागढ़ 05 रामचंद साहू पिता गंभीर 52 साल निवासी कुम्हि खैरागढ़ जिला केसीजी को सार्वजनिक स्थान में ताश पत्ती से रुपए का हार जीत का दाव लगाकर जुआ खेलते पकड़ा गयाआरोपीयो से 52 पत्ती ताश एवं कुल नगदी रकम 17800/- रू , 08 नग मोटर सायकिल को जप्त कर आरोपियों को गिरफ्तार किया गया ।। आरोपियों के विरुद्ध धारा 03 (2) छत्तीसगढ़ जुआ प्रतिषेध अधिनियम 2022 के तहत अपराध पंजीबद्ध कर आगे की जांच किया जा रहा है।।
उक्त कार्यवाही मे सउनि अरविंद यादव , प्र.आर मुनेन्द्र ठाकुर, प्र.आर. कमलेश श्रीवास्तव ,प्र.आर अख्तर मिर्जा, प्र.आर आशीष वर्मा, आर. कमलकांत साहू, आर. विनोद पोर्ते , आर. सुशील साय पैंकरा की महत्वपूर्ण भूमिका रही ।।
यतेन्द्र जीत सिंह “छोटू”, पी न्यूज़ ब्यूरो चीफ, खैरागढ़ -छुईखदान-गंडई जिला।।09425566035,06264569376..