
खैरागढ़ :– खैरागढ़-छुईखदान-गंडई जिले में पुलिस ने व्यापक सुरक्षा जांच अभियान चलाया।। एसपी त्रिलोक बंसल के निर्देश पर चलाए गए इस अभियान में पुलिस ने शहर के नया बस स्टैंड के साथ ही छुईखदान व गंडई के बस स्टैंड में विशेष जांच की।। पुलिस की टीम और डॉग स्क्वॉड ने संदिग्ध व्यक्तियों और वस्तुओं की तलाशी ली।।जांच के दौरान पुलिस और डॉग स्क्वॉड ने यात्री बसों और यात्रियों के सामानों की भी जांच की।। एसपी त्रिलोक बंसल ने बताया कि भारत-पाकिस्तान के बीच बढ़ते तनाव के मद्देनजर संदिग्ध लोगों की पहचान का काम किया जा रहा है।।पुलिस ने जनता से अपील की है कि वे किसी भी संदिग्ध वस्तु या व्यक्ति को देखें तो तुरंत सूचना दें।। इसके लिए नजदीकी थाने या डायल 112 पर कॉल कर सकते हैं।। पुलिस का कहना है,कि ऐसे अभियान जारी रहेंगे और उनकी कोशिश है, कि ऐसे लोगों की पहचान की जाए जो अपनी असली पहचान छिपाकर यहां रह रहे हैं।।
यतेन्द्र जीत सिंह “छोटू”, पी न्यूज़ ब्यूरो चीफ, खैरागढ़ -छुईखदान-गंडई जिला।।09425566035,06264569376..