
खैरागढ़ :– वृंदावन हॉल रायपुर में डॉ इंद्राणी साहू सांची, डॉ पद्मा साहू पर्वणी, डॉ निरामणी श्रीवास नियति द्वारा सम्पादित विश्व स्तरीय पद्य संकलन छंद बद्ध वृहद हिंदी व्याकरण के विमोचन के साथ साथ डॉ पद्मा साहू पर्वणी की चौथी कृति पद्मा की कुंडलिया का विमोचन हुआ।।
इस कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में डॉ पीसी लाल यादव , अध्यक्षता योगेश अग्रवाल अध्यक्ष राष्ट्रीय कवि संगम प्रांत इकाई छत्तीसगढ़, विशिष्ट अतिथि वरिष्ठ साहित्यकार रामेश्वर शर्मा बाबूजी, अरुण कुमार निगम, गोल्डन बुक ऑफ वर्ल्ड रिकॉर्ड की संवाददाता डॉ सोनल राजेश शर्मा, महेश शर्मा राष्ट्रीय महामंत्री राष्ट्रीय कवि संगम, कमल शर्मा की उपस्थिति में पदमा की कृति का विमोचन हुआ।। उनकी इस पुस्तक की समीक्षा चर्चा डॉ गीता विश्वकर्मा नेह ने की।। पर्वणी की इस उपलब्धि के लिए सभी अतिथियों और उपस्थित रचनाकारों सहित उनके परिजन, मित्रजन शिक्षा जगत के शुभचिंतकों आदि ने उन्हें बधाई प्रेषित की।। उनकी इस कृति में 200 कुंडलियों का संग्रह है,जो बहुत ही उत्कृष्टता के साथ विभिन्न भावों को समेटे हुए है।। इसे पाठकों ने सराहा है।। इस कार्यक्रम में पद्मा को तीसरी बार गोल्डन बुक ऑफ वर्ल्ड रिकॉर्ड से भी सम्मानित किया।। पद्मा साहित्य के क्षेत्र में अपनी उत्कृष्ट लेखनी के साथ देश, समाज, विद्यार्थियों के लिए कलम चलाकर अपनी रचनाओं को सबके बीच रखने का काम कर रही है।। वे विभिन्न सम्मानों से सम्मानित हो चुकी हैं।। इस कार्यक्रम में मुंबई से राजकुमार छापरिया, भोपाल से माधुरी दुबे, राजस्थान से सुरेखा खरे, डॉ सियाराम साहू, रामनाथ साहू ननकी, दूजराम साहू, केशव साहू, कविता जैन, ओंकार साहू, गीता विश्वकर्मा, नरेंद्र देव शक्ति, लक्ष्मीकांत वैष्णव, गुलशन आदि उपस्थित थे।।
यतेन्द्र जीत सिंह “छोटू”, पी न्यूज़ ब्यूरो चीफ, खैरागढ़ -छुईखदान-गंडई जिला।।09425566035,06264569376..