
00 झुरानदी गांव में बरगद पेड़ की छांव में लगी मुख्यमंत्री की चौपाल,
00 मुख्यमंत्री विष्णु देव साय की बड़ी घोषणाएं: झुरानदी को मिले स्कूल भवन, सीसी सड़क और दो उच्चस्तरीय पुल
00 मुख्यमंत्री ने झुरानदी में 5 करोड़ से अधिक के विकास कार्यों की घोषणा
00 खाद की कमी को लेकर ग्रामीणों ने की नारेबाजी,
खैरागढ़ :– मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय की सहजता और सरलता से झुरानदी गांव के ग्रामीण अभिभूत हो उठे।। तपती दोपहरी में मुख्यमंत्री विष्णु देव साय का हेलीकॉप्टर अचानक खैरागढ़-छुईखदान-गंडई जिले के ग्राम झुरानदी में उतरा।। बिना किसी पूर्व सूचना के मुख्यमंत्री को अपने बीच पाकर ग्रामीणों को हर्ष मिश्रित आश्चर्य हुआ।। मुख्यमंत्री ने गांव के बरगद पेड़ की छांव में चौपाल लगाई और बेहद आत्मीय अंदाज में ग्रामीणों से संवाद किया।। देखते ही देखते पूरा गांव उमड़ पड़ा और माहौल उत्सव जैसा बन गया।। मुख्यमंत्री के साथ उपमुख्यमंत्री व गृहमंत्री विजय शर्मा भी उपस्थित थे।।
मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने ग्रामीणों से बातचीत की शुरुआत करते हुए कहा कि मैंने बस्तर, सरगुजा के अनेकों जिले में और जांजगीर, चांपा, कबीरधाम, बेमेतरा जिले जैसे जिलों के सुदूर गांवों तक जाकर जनचौपाल की है।। उन्होंने कहा कि आज मानपुर-मोहला-अंबागढ़ चौकी जिले से होकर आपके इस गांव झुरानदी में सीधे पहुंचा हूं।। हमारी सरकार गांव, गरीब और किसान की सरकार है। हम हर घर तक शासन की योजनाओं का लाभ पहुंचाना चाहते हैं।। उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिए कि ग्रामीणों की मांगों और समस्याओं पर त्वरित कार्रवाई की जाए तथा योजनाओं का लाभ हर पात्र हितग्राही तक समय पर पहुंचे।।
ग्रामीणों की मांग पर हाई और हायर सेकंडरी स्कूल भवन की घोषणा की मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने
मुख्यमंत्री ने ग्रामीणों की मांग पर झुरानदी गांव में हाई स्कूल एवं हायर सेकेंडरी स्कूल भवन निर्माण की घोषणा की।। उन्होंने ग्राम में सीसी सड़क निर्माण के लिए 20 लाख रूपए, दो उच्च स्तरीय पुल निर्माण- गंडई से कृतबाधा पहुंच मार्ग पर उच्च स्तरीय पुल निर्माण के लिए 2 करोड़ 54 लाख रूपए और गंडई कर्रानाला पहुँचमार्ग पर लिमो में उच्च स्तरीय पुल निर्माण के लिए 2 करोड 52 लाख रूपए और ग्रामीणों की मांग पर ग्राम पंचायत भोरमपुर में नए पंचायत भवन निर्माण की घोषणा की।।
मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने गांव के बीच बाजार पड़ाव में बरगद पेड़ की छांव में जनचौपाल लगाई
वहां उपस्थित ग्रामीणों से छत्तीसगढ़ी भाषा में ही संवाद की शुरुआत की, जिससे ग्रामीणों के साथ भावनात्मक जुड़ाव और गहराता गया।। उन्होंने ग्रामीणों से उनकी समस्याएं, सुझाव और योजनाओं के क्रियान्वयन से जुड़े अनुभव भी सुने।। ग्रामीणों ने मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के सहज, सरल, सादगीपूर्ण और विनम्र व्यवहार की खुले दिल से सराहना की।। बुजुर्गों ने कहा कि वर्षों में पहली बार ऐसा अवसर आया है, जब प्रदेश के मुखिया सीधे उनके गांव में पहुंचे।। किसानों और युवाओं ने मुख्यमंत्री की माटी से जुड़ी शैली को नज़दीक से देखा और महसूस किया।।
मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने इस मौके पर सुशासन तिहार के उद्देश्यों को स्पष्ट करते हुए कहा कि इस अभियान में मुख्यमंत्री से लेकर मंत्री, सांसद, विधायक और स्थानीय जनप्रतिनिधि सभी सक्रिय रूप से भाग ले रहे हैं और जमीनी हकीकत का मूल्यांकन कर रहे हैं।। उन्होंने बताया कि वे स्वयं बस्तर से लेकर सरगुजा तक अनेक गांवों का दौरा कर चुके हैं, और योजनाओं की प्रगति की प्रत्यक्ष जानकारी ले रहे हैं।। मुख्यमंत्री ने गांव के बाजार पड़ाव स्थित पवनपुत्र हनुमान मंदिर में पूजा अर्चना कर प्रदेशवासियों की खुशहाली की कामना की।।
पात्र लोगों को हर हाल में दिलाएं योजनाओं का लाभ
शिकायतों को गंभीरता से सुनते हुए मुख्यमंत्री साय ने मौके पर मौजूद अधिकारियों को निर्देश दिए कि वे सभी समस्याओं का त्वरित निराकरण सुनिश्चित करें।। उन्होंने कहा कि पात्र व्यक्तियों को शासन की योजनाओं का लाभ हर हाल में मिलना चाहिए।। इसके लिए विशेष सतर्कता बरती जाए।। इस अवसर पर मुख्यमंत्री ने ग्रामीणों को राज्य सरकार की प्रमुख जनकल्याणकारी योजनाओं की जानकारी दी। उन्होंने कहा, “ग्राम सरकार की बुनियाद है और सुशासन की शुरुआत गांव से ही होती है।”
मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने की ये घोषणाएं
जनचौपाल में मुख्यमंत्री को अपने बीच पाकर ग्रामीणों में खासा उत्साह देखने को मिला। इस मौके पर सीएम साय ने जिला पंचायत अध्यक्ष प्रियंका ताम्रकार के क्षेत्र में 5 करोड़ रुपए की लागत से उच्चस्तरीय पुल की स्वीकृति दी। ग्राम झूरानदी में हाई स्कूल और हायर सेकंडरी स्कूल तथा भोरमपुर में नवीन पंचायत भवन निर्माण की घोषणा की। कार्यक्रम के पश्चात मुख्यमंत्री ने स्थानीय शाला परिसर में वृक्षारोपण कर पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया और बच्चों से संवाद करते हुए उन्हें पढ़ाई में परिश्रम करने की प्रेरणा दी।।
ंखाद की कमी को लेकर ग्रामीणों ने की नारेबाजी
चौपाल के दौरान डीपीए खाद की कमी को लेकर किसानों ने की नारेबाजी,जिस पर मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने समस्या के शीध्र समाधान का आश्वासन दिया।। सीएम साय के साथ डिप्टी सीएम विजय शर्मा, पूर्व विधायक कोमल जंघेल,जिला पंचायत अध्यक्ष प्रियंका खम्महन ताम्रकार, जिला पंचायत उपाध्यक्ष विक्रांत सिंह भी मौजूद रहे।। इस अवसर पर उप मुख्यमंत्री व गृहमंत्री विजय शर्मा, पूर्व विधायक कोमल जंघेल, जिला पंचायत अध्यक्ष प्रियंका खम्हन ताम्रकार, जिला पंचायत उपाध्यक्ष विक्रांत सिंह, प्रमुख सचिव सुबोध सिंह, जनसंपर्क आयुक्त रवि मित्तल, कलेक्टर इन्द्रजीत सिंह चन्द्रवाल तथा पुलिस अधीक्षक त्रिलोक बंसल सहित अधिकारी कर्मचारी गण उपस्थित थे।।
झुरानदी गांव में 180 पीएम आवास पूर्ण
खैरागढ़ विकासखंड अंतर्गत ग्राम पंचायत झुरानदी की जनसंख्या 1935 है। यह गांव लोधी एवं वर्मा समाज की बहुलता है। गांव में स्वास्थ्य, शिक्षा, बिजली एवं पेयजल की समुचित व्यवस्था उपलब्ध है। आंगनबाड़ी केंद्र भी संचालित है।।गांव में प्राथमिक शाला, माध्यमिक शाला और हाई स्कूल की सुविधा उपलब्ध है, जिससे बच्चों को गुणवत्तापूर्ण शिक्षा मिल रही है।।
ग्राम पंचायत में प्रधानमंत्री आवास योजना के अंतर्गत कुल 217 आवास स्वीकृत हुए हैं, जिनमें से 180 पूर्ण हो चुके हैं तथा 37 निर्माणाधीन हैं। महतारी वंदन योजना से 616 महिलाएं लाभान्वित हो रही हैं। जल जीवन मिशन के तहत जल आपूर्ति की जा रही है। ग्रामीणों को मनरेगा के अंतर्गत रोजगार मिल रहा है। गांव में 17 स्वसहायता समूह की महिलाएं आजीविका गतिविधियों से जुड़ी है।
यतेन्द्र जीत सिंह “छोटू”, पी न्यूज़ ब्यूरो चीफ, खैरागढ़ -छुईखदान-गंडई जिला।।09425566035,06264569376..