
खैरागढ़ :– प्रदेश सरकार के व्दारा राज्य में सरकारी स्कूलों और शिक्षकों का युक्तियुक्तकरण कर 10 हजार 4 सौ 63 स्कूलों की संख्या कम किये जाने और शिक्षकों के युक्तियुक्तकरण और उसमें भारी अनियमितता के विरोध में प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष दीपक बैज के निर्देश में सभी जिलों और ब्लाकों में चरणबद्ध तरीके से आंदोलन किया जा रहा है,उसी कड़ी में गुरुवार को ब्लाक कांग्रेस कमेटी के व्दारा खैरागढ़ विकासखंड शिक्षा अधिकारी कार्यालय का घेराव किया गया।। जिसमें क्षेत्रीय विधायक,कांग्रेस संगठन के तीनों ब्लॉक के पदाधिकारी और संगठन के कार्यकर्ता उपस्थित रहे।।
ब्लॉक शिक्षा अधिकारी कार्यालय घेराव करने पर ब्लाक शिक्षा अधिकारी की अनुपस्थिति में एबीओ किशोर लाल अमेला और तहसीलदार आशीष व्यवहारे को विधायक और संगठन द्वारा राज्यपाल के नाम ज्ञापन सौंपा गया।। इस अवसर पर विधायक यशोदा नीलांबर वर्मा, जिला उपाध्यक्ष उतम सिंह ठाकुर, पीसीसी सदस्य निलांबर वर्मा, खैरागढ़ ग्रामीण ब्लॉक अध्यक्ष आकाशदीप सिंह गोल्डी, मुढ़ीपार ब्लॉक अध्यक्ष कोमल दास साहू, शहर अध्यक्ष भीखम छाजेड़, जिला महिला कांग्रेस अध्यक्ष आरती महोबिया, नगर पालिका उपाध्यक्ष अब्दुल रज्जाक खान, विप्लव साहू,गेंदलाल कुर्रे, पुरुषोत्तम वर्मा ,दीपक देवांगन दयाराम पटेल, शत्रुघन घृतलहरे, दिलीप लहरे, संदीप सिरमौर, गौतम चंद जैन, यतेंद्र जीत सिंह, पारस साहू, कोमल वर्मा,देवकांत यदु, चंद्रेश यादव, रिंकू गुप्ता, शुभम वर्मा, हिमाचल राजपूत, प्रसाद वर्मा, घनश्याम साहू, बलदेव वर्मा, विक्की क्षत्रिय, घसिया यादव, मुकेश श्रीवास्तव, राधे वर्मा, भागवत साहू सहित दर्जनों की संख्या में संगठन के कार्यकर्ता मौजूद रहे।।
कार्यकर्ताओं ने भाजपा तेरी तानाशाही नहीं चलेगी नहीं चलेगी, युक्ति युक्त कारण वापस लो वापस लो, शिक्षा व्यवस्था दूर करो दूर करो आदि नारे लगाए।। मुख्यमंत्री और शिक्षा मंत्री के विरोध में भी नारे लगाए।। कांग्रेस के विरोध प्रदर्शन को देखते हुए।। ब्लाक शिक्षा अधिकारी कार्यालय में सुरक्षा बलों की तैनाती की गई थी और बाहर बैरीकेडिंग भी किया गया था।। नगर निरीक्षक व साइबर सेल प्रभारी अनिल शर्मा,जालबांधा थाना प्रभारी विरेन्द्र चंद्राकर सहित बड़ी संख्या में पुलिस जवान व महिला आरक्षण की तैनाती रही।।
यतेन्द्र जीत सिंह “छोटू”, पी न्यूज़ ब्यूरो चीफ, खैरागढ़ -छुईखदान-गंडई जिला।।09425566035,06264569376..