
00 खैरागढ़ मुख्यालय से लगे शनि मंदिर मार्ग पर संडी ग्राम में कार पलटने से एक की मौत,
00 दाऊचौरा से लगे मुसका ग्राम में दो पक्षो में जमकर मारपीट की घटना,
खैरागढ़ :– जिला मुख्यालय से लगे दो ग्रामो में शुक्रवार की रात दो बड़ी घटनाएं।।खैरागढ़ और उसके आसपास के ग्रामीण अंचलों में अचानक अफरा-तफरी का माहौल बन गया।। एक ओर दाऊचौरा से लगे मुस्का गांव में दो पक्षों के बीच जमकर मारपीट हुई,वहीं दूसरी ओर संडी गांव में एक तेज रफ्तार कार अनियंत्रित होकर पलट गई और सड़क किनारे डबरे में जा घुसी, जिसमे एक व्यक्ति की जान चली गई।। दोनों घटनाओं ने इलाके में सनसनी फैला दी।।
मिली जानकारी के अनुसार मुस्का गांव में किसी पुरानी रंजिश को लेकर दो गुट आमने-सामने आ गए।। कहासुनी इतनी बढ़ गई कि बात लाठी-डंडे और गंभीर मारपीट तक पहुँच गई।। मौके पर पहुंचे ग्रामीणों ने घायलों को खैरागढ़ के शासकीय अस्पताल पहुँचाया और
वहीं दूसरी बड़ी घटना खैरागढ़ से लगे सड़ी गांव की है जहाँ देर रात एक कार अनियंत्रित होकर पलट गई।। इस हादसे में कार सवार एक व्यक्ति की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि अन्य गंभीर रूप से घायल हो गए।।
घटनाओं की जानकारी मिलते ही खैरागढ़ विधायक प्रतिनिधि मनराखन देवांगन तत्काल सक्रिय हुए और वे पहले सड़ी गांव पहुँचे जहां उन्होंने मृतक के परिजनों से मुलाकात कर संवेदना प्रकट की।। इसके बाद मुस्का गांव के घायलों का हाल जानने शासकीय अस्पताल पहुँचे और बेहतर उपचार की व्यवस्था सुनिश्चित की।। थाना पहुँचकर उन्होंने दोनों मामलों में निष्पक्ष और त्वरित कार्यवाही करने हेतु थाना प्रभारी से चर्चा की और दोषियों के विरुद्ध सख्त कार्रवाई की माँग की।। स्थिति पर प्रशासन की नजर बनी हुई है और दोनों घटनाओं की जाँच जारी है।।
यतेन्द्र जीत सिंह “छोटू”, पी न्यूज़ ब्यूरो चीफ, खैरागढ़ -छुईखदान-गंडई जिला।।09425566035,06264569376..