
खैरागढ़ :— छुईखदान विकासखण्ड के अंतर्गत ग्राम पंचायत गोपालपुर मे 20 लाख रुपये की लागत से विभिन्न विकास कार्यों का भूमिपूजन किया गया। इन कार्यों में सीसी रोड निर्माण हेतु 5 लाख, नाली निर्माण के लिए 5 लाख, भवन निर्माण हेतु 5 लाख रुपये स्वीकृत किए गए हैं। वहीं आश्रित ग्राम कोंड़का में बोरखनन हेतु 2 लाख और मंच निर्माण के लिए 3 लाख रुपये का प्रावधान किया गया है।
भूमिपूजन कार्यक्रम के मुख्य अतिथि के रूप में जिला पंचायत उपाध्यक्ष विक्रांत सिंह उपस्थित रहे। ग्राम में पहुँचने पर ग्रामीणों ने उनका भव्य स्वागत किया। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए श्री सिंह ने कांग्रेस सरकार पर जमकर निशाना साधा। उन्होंने कहा, छत्तीसगढ़ में पिछले 5 सालों में छत्तीसगढ़ में विकास केवल कागजों पर हुआ। नरवा, गरवा, घुरवा, बाड़ी योजना के नाम पर भ्रष्टाचार हुआ। नकली शराब के गोरखधंधे ने छत्तीसगढ़ को बर्बाद किया। लेकिन अब भाजपा की सरकार जीरो टॉलरेंस की नीति पर काम कर रही है।
उन्होंने कहा कि भाजपा सरकार के एक साल पूरे होने पर सुशासन तिहार के माध्यम से गाँव-गाँव में शिविर लगाकर जनता की समस्याओं का निराकरण किया जा रहा है। गोपालपुर में 20 लाख रुपये के निर्माण कार्यों का भूमिपूजन यह दर्शाता है कि भाजपा सरकार ग्रामीण विकास के लिए प्रतिबद्ध है।
कार्यक्रम के दौरान विक्रांत सिंह ने महिलाओं से ‘महतारी वंदन योजना’ के लाभ की जानकारी ली, जिसमें महिलाओं ने बताया कि उन्हें हर माह 1 हजार रुपये उनके खातों में नियमित रूप से प्राप्त हो रहे हैं।
इस मौके पर जिला पंचायत सदस्य ललित चोपड़ा, छुईखदान मंडल भाजपा अध्यक्ष भावेश कोचर, राजू जंघेल, संदीप वैष्णव, ज्ञान यादव सहित बड़ी संख्या में ग्रामीण उपस्थित रहे।
कार्यक्रम जनभागीदारी और विकास के संकल्प के साथ संपन्न हुआ।।
यतेन्द्र जीत सिंह “छोटू”, पी न्यूज़ ब्यूरो चीफ, खैरागढ़ -छुईखदान-गंडई जिला।।09425566035,06264569376..