
खैरागढ़ :– प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष दीपक बैज के निर्देशन के बाद महामंत्री मलकीत सिंह गैंदू ने सूची जारी की है, केसीजी जिले से यतेंद्रजीत सिंह को असंगठित क्षेत्र समस्या निवारण प्रकोष्ठ के प्रथम जिलाध्यक्ष के पद पर नियुक्ति की गई है।। इनकी नियुक्ति को लेकर विधायक प्रतिनिधि मनराखन देवांगन के निवास मे फूल माला, मिठाई खिला कर बधाई दी।।
यतेंद्रजीत को असंगठित क्षेत्र के जिला अध्यक्ष नियुक्त किए जाने से खैरागढ़ सहित जिले के कार्यकर्ताओं का जोश व उत्साह बढ़ गया है।।
उनके असंगठित क्षेत्र के जिला अध्यक्ष बनने की समाचार जैसे ही राजनीतिक गलियारों से होता हुआ आम जनता तक पहुंचा सभी तरफ खुशी की लहर दौड़ पड़ी।। नेताओं व आम कार्यकर्ताओं के साथ-साथ शहर निवासियों ने उन्हें शुभकामनाएं देते हुए अध्यक्ष बनने की बधाई दी तथा सर आखों पर बिठाया।। भारी संख्या में उपस्थित होकर कार्यकर्ताओं तथा पार्टी नेताओं ने यतेंद्रजीत सिंह को अध्यक्ष बनने पर फूल मालाओं से स्वागत किया और मुंह मिठा कराया।।
विधायक प्रतिनिधि मनराखन देवांगन ने बधाई देते हुए कहा कि कांग्रेस पार्टी के कर्मठ वर्करों की कद्र करती है और पार्टी के लिए दिन रात मेहनत करने वालों को ही ऐसी महत्वपूर्ण पदों पर नवाजा जाता है।। आने वाले समय में पार्टी का जनाधार बढ़ेगा यतेंद्रजीत सिंह की नियुक्ति से और मजबूत होगा तथा इससे आम कार्यकर्ताओं का मनोबल बढ़ा है व बढ़ेगा।।
इस मौके पर विधायक प्रतिनिधि मनराखन देवांगन, पार्षद दीपक देवांगन, जिला युवा कांग्रेस के उपाध्यक्ष व विधायक प्रतिनिधि नदीम मेमन, राजा सोलंकी, विश्वजीत सिंह,सूरज देवांगन, भूपेश वर्मा,सूरज महिलांगे , जीतेन्द्र वर्मा, आकाश सारथी, शिवम यादव, गिरधर, आशीष बघेल सहित बड़ी संख्या में कोंग्रेसी मौजूद रहे।।
यतेन्द्र जीत सिंह “छोटू”, पी न्यूज़ ब्यूरो चीफ, खैरागढ़ -छुईखदान-गंडई जिला।।09425566035,06264569376..