
00आमनेर का जल स्तर बढ़ा, पचास से ज्यादा घरो मे घुसा पानी, 2005 के बाद 20 साल बाद आई बाढ,शहर बना टापू,
20 साल बाद आई बाढ देखने नगरवासी निकले सड़कों पर
खैरागढ़ :– संगीत नगरी खैरागढ़ जलमग्न आमनेर मुस्का पिपरिया नदी बौराई , जिससे खैरागढ़ जिला मुख्यालय से धमधा, दुर्ग राजनांदगांव व छुईखदान का जिला मुख्यालय से संपर्क टूटा।। खैरागढ़ छुईखदान गंडई जिला मुख्यालय में सोमवार रात दस बजे के आसपास शुरू हुई बारिश ने मंगलवार सुबह कहर बरपा दिया और 2005 की उस बाढ़ की याद दिला दी,जब संगीत नगरी को जीवन अस्त व्यस्त हो गया था, उसके बाद 20 साल बाद आई बाढ।।मंगलवार सुबह चार बजे के आसपास आमनेर नदी का जलस्तर अचानक बढऩे से पचास से ज्यादा घरो मे पानी घुस गया और प्रभावित परिवार के तीन सौ के आसपास सदस्यो को शाला व सांस्कृतिक भवनो मे ठहराना पड़ा।।
आमनेर नदी बौराई,नदी का पानी घूसा अम्बेडकर वार्ड में
आमनेर नदी का जल स्तर बढऩे से ईतवारी बाजार, शिव मंदिर रोड और दादाबाड़ी के पास मेन रोड मे जल जमाव हो गया ।।जिसके चलते आवाजाही के रास्ते बंद हो गए और दर्जनो गाडिय़ो के पहिए थम गए।। यात्री बसो की भी यही स्थिति रही कोई भी बस गंतव्य के लिए रवाना नही हो सकी।। जलस्तर बढऩे से जनधन को लेकर किसी भी भी प्रकार की हानि नही हुई है,लेकिन पचास से ज्यादा घरो मे बरसाती पानी का जमाव हो गया वही नदी किनारे की बाडिय़ो मे लगी सब्जी भी पूरी तरह से बरबाद हो गई।।
“सहयोग करने गए भी नही, बढ़ी मुश्किल से निकल पाए”
जल स्तर बढऩे के कारण सबसे ज्यादा प्रभावित आमनेर नदी के किनारो पर बसा शिव मंदिर रोड, अंबेडकर वार्ड, पटेल मुहल्ला, दाऊचौरा और ईतवारी बाजार का हिस्सा रहा। सुबह सुबह आस पड़ोस के लोगो ने जल जमाव की जानकारी दी तो जिससे जितना बन पड़ा उतना जरूरत का सामान लेकर घर से बाहर निकल गए
आमनेर नदी का बड़ा जलस्तर
कुछ ने छज्जो मे सामान सुरक्षित रखा तो किसी ने दूसरी मंजिल मे सामान शिफ्ट किया।। शिव मंदिर रोड, ईतवारी बाजार मे तो यह स्थिति बन गई कि सामान निकालने जो सहयोग करने गया वो वही अटक गया।। खतरे की आशंका को देखते हुए बिजली विभाग ने भी लाइट बंद कर दी।।
“दिया मदद का भरोसा”
जलस्तर बढऩे की जानकारी मिलने पर विधायक यशोदा वर्मा, जिपं उपाध्यक्ष विक्रांत सिंह, जिला भाजपाध्यक्ष घम्मन साहू सहित कलेक्टर चंद्रकांत वर्मा, एसपी त्रिलोक बंसल, अपर कलेक्टर प्रेम कुमार पटेल, एसडीएम टंकेश्वर प्रसाद साहू, एसडीओपी लालचंद मोहले,सीएचएमओ डॉ आशीष शर्मा, बीएमओ डॉ विवेक बिसेन, सीएमओ प्रमोद शुक्ला सहित अन्य अधिकारियो व जनप्रतिनिधियो ने प्रभावित परिवार के लोगो से मुलाकात की और आश्वस्त किया,कि हर संभव मदद की जाएगी।।
विधायक यशोदा नीलांबर वर्मा ने लिया बाढ़ का जायजा
उन्होने कहा की जिले के जो भी गांव और लोग बाढ़ से प्रभावित हुए है।। अगर आपात स्थिति बनती है,तो उनको मोबाईल के माध्यम से अवगत करा सकते है,सभी की यथासंभव मदद की जाएगी।।वही सुबह से राजस्व व नपा के मैदानी अमले के साथ एसडीएम टंकेश्वर प्रसाद साहू ने मोर्चा संभाल लिया था।। पैदल घर घर जाकर लोगो से मुलाकात की और उनको ठहरने के लिए शाला व सांस्कृतिक भवनो मे बिजली पानी और खाने की व्यवस्था सुनिश्चित की।। वहीं स्वास्थ्य विभाग ने प्रभावितों के ठहरने वाली जगहों पर जाकर स्वास्थ्य परीक्षण कर आवश्यक दवाईंया दी।।
“पुलिस रही मुस्तैद”
जलस्तर बढऩे के साथ ही पुलिस ने सुरक्षा व्यवस्था को लेकर मोर्चा संभाल लिया था।। जल जमाव वाली जगहो पर दोनो किनारो मे पुलिस जवानो की तैनाती कर दी गई थी।। भीड़ ना बढ़े इसलिए जल जमाव वाली जगहो पर बेरिकेट्स लगा दिया था ।।वही पटेल मुहल्ले मे पानी के बीच घर मे फंसे दो दिव्यांगो को यातायात प्रभारी शक्ति सिंह ने गोद मे लेकर सुरक्षित बाहर निकाला।।
“जल जमाव के कारण ज्यादातर रास्ते रहे बंद, शहर बना टापू”
आमनेर नदी के अलावा मोती नाला मे भी पुल के उपर कमर तक पानी भरने के कारण नया टिकरापारा वार्ड सुबह से शहर से कटा रहा।। दादाबाड़ी के पास जल जमाव के कारण पुराना टिकरापारा मे भी दर्जनो घरो मे कई फीट पानी भर गया।। लालपुर एनीकट मे भी यही स्थिति रही।। धरमपुरा वार्ड मे भी पिपरिया नदी का जल स्तर बढऩे के कारण आवाजाही पूरी तरह से बंद हो गई।। उमराव पुल के उपर से पानी चलने के कारण गौशाला भी प्रभावित हुआ।।
“स्कूले, कालेज रही बंद”
मंगलवार सुबह शहर आने जाने के तमाम रास्तो मे जल जमाव के कारण शहर के साथ साथ ग्रामीण क्षेत्रो की स्कूलो मे भी तालाबंदी की स्थिति रही।। सरकारी कार्यालय भी अधिकारियो के फील्ड मे उतरने के कारण सूना रहा।। श्हार के साथ साथ आमनेर, पिपरिया और मुसका नदी के किनारो पर बसे गॉवो मे भी जल स्तर बढऩे के कारण जन जीवन अस्त व्यस्त रहा।। सैकड़ो एकड़ फसल और सब्जी बाड़ी पानी मे डूब गई जबकि तीन चार सौ के आसपास मकानो मे पानी घुस गया।।
खैरागढ़ से धमधा, दुर्ग और राजनांदगांव से संपर्क टूटा।। इतवारी बाजार में भरा पानी।।
“जलाशय से छूटा पानी”
लगातार चौदह से सोलह घंटे झमाझम बरसाती पानी के अलावा रानी रश्मिदेवी सिंह जलाशय (छिंदारी)से 9 हजार क्यूसेक, प्रधानपाठ बैराज से 19 हजार क्यूसेक से उपर और कर्रा नाला बैराज से 52 सौ क्यूसेक पानी छोडऩे के चलते बाढ़ की स्थिति निर्मित हुई है।। लगातार बारिश के चलते शहर मे 2005 के बाद पानी का ऐसा सैलाब उमड़ा है,कि सबसे महत्वपूर्ण इलाको मे जलजमाव के कारण लोगो को परेशानी का सामना करना पड़ा।।
यतेन्द्र जीत सिंह “छोटू”, पी न्यूज़ ब्यूरो चीफ, खैरागढ़ -छुईखदान-गंडई जिला।।09425566035,06264569376..