
खैरागढ़ :– बाढ़ का पानी उतरने के बाद बुधवार को सबसे प्रभावित क्षेत्र इतवारी बाजार का क्षेत्रीय विधायक यशोदा नीलांबर वर्मा ने मंगलवार को बाढ़ से हुए प्रभावित क्षेत्रों का निरिक्षण किया।।
उन्होंने बाढ़ प्रभावितों नुकसान का उचित मुआवजा दिलाने का आश्वासन दिया।। प्रशासन से आकलन कर शासन को प्रस्ताव भेजने को कहा है, ताकि प्रभावितों को समय पर उचित मुआवजा दिलवाया जा सके।
खैरागढ़ विधायक वर्मा ने इतवारी बाजार खैरागढ़ में बाढ़ से पीड़ित दुकानों का निरीक्षण किया।। उन्होंने दुकानदारों से बातचीत की और उनकी समस्याओं को समझा।।विधायक ने कहा कि बाढ़ पीड़ितों की हर संभव मदद करेगी।।
विधायक यशोदा नीलांबर वर्मा ने जिला प्रशासन को निर्देश दिए कि वे बाढ़ पीड़ितों की मदद के लिए तत्काल कदम उठाएं।। उन्होंने कहा कि सरकार की योजनाओं का लाभ बाढ़ पीड़ितों को मिले, इसके लिए हर संभव प्रयास किया जाएगा एवं निरीक्षण के दौरान, दुकानदारों ने उन्हें अपनी समस्याओं से अवगत कराया।। विधायक यशोदा नीलांबर वर्मा ने उनकी समस्याओं को ध्यान से सुना और उनकी मदद का आश्वासन दिया।।
इस दौरान खैरागढ़ अनुविभागीय अधिकारी (एसडीएम) टंकेश्वर साहू, तहसीलदार मोक्षदा देवांगन, नगर पालिका परिषद (सीएमओ) मनोज शुक्ला, दीपाली इंजीनियर, राजस्व निरीक्षक एवं पटवारियों, सहित शासन प्रशासन व वरिष्ठ कांग्रेस नेता नीलांबर वर्मा, पदम कोठारी, सुनिलकांत पांडेय, कन्हैया सिंह बैंस,निलेन्द्र शर्मा,शहर ब्लॉक अध्यक्ष भिखनचंद छाजेड़, विधायक प्रतिनिधि मनराखन देवांगन, जिला युंका उपाध्यक्ष व विधायक प्रतिनिधि नदीम मेमन, असंगठित क्षेत्र के जिला अध्यक्ष व विधायक प्रतिनिधि यतेंद्रजीत सिंह, पार्षद दीपक देवांगन, पूर्व पार्षद सोनू ढीमर, उपस्थित रहे।।
यतेन्द्र जीत सिंह “छोटू”, पी.न्यूज़, ब्यूरो चीफ, खैरागढ़ -छुईखदान-गंडई जिला।।09425566035,06264569376..