
खैरागढ़ :– सन 2005 में आमनेर नदी में आये भयानक बाढ़ के बाद तत्कालिन सरकार द्वारा बाढ को रोकने के लिये प्रधानपाठ बैराज में लगभग 70 करोड़ रूपये की स्वीकृति प्रदान की थी।। जिसके तहत सिंचाई विभाग द्वारा उक्त बैराज में करोड़ो की अनुपूरक बजट में पास कर स्वीकृति हुआ था।। लेकिन विभाग द्वारा उक्त बैराज में घटिया क्वालिटी का गेट लगाया गया,परिणाम स्वरूप गेट टूट गया, जिसके बाद विभग द्वारा उक्त गेट की मरम्मत हेतु करोड़ो की राशि स्वीकृत कर खर्च किये,फिर भी बैराज भ्रष्टाचार के भेंट चढ़ गया।।यदि आज बैराज सही तरीके से बना होता तो खैरागढ़ नगर के विभिन्न वार्ड व ग्राम सण्डी, राहुद, धनगांव, कामठा, मडौदा, बफरा, को इस नुकसान का सामना नहीं करना पड़ता।।
“बैराज का गेट खोलने की सुचना प्रभावित क्षेत्रवासियों को नही दी”
जिला प्रशासन व सिंचाई विभाग द्वारा बाढ़ में प्रभावित ग्राम व नगर को बिना सुचना दिये विभाग द्वारा बैराज का गेट खोल दिया,जिसका खामयाजा खैरागढ नगर के विभिन्न वार्डो सहित ईतवारी बाजार, खैरागढ़ के व्यापारियों को भुगतना पड़ा इनका जिम्मेदार कौन है ?
क्या इसकी भरपाई शासन प्रशासन द्वारा किया जायेगा?
अगर समय रहते प्रशासन द्वारा गेट खालने से पहले नगर में मुनयादी कराया जाता तो शायद नगर में व्यापारियों को नुकसान का सामना नहीं करना पड़ता।।
“बायपास सड़क 15 साल में भी पुरा नहीं हुआ”
लोक निर्माण विभाग के उदासीनता व ठेकेदार के लापरवाही के कारण खैरागढ़ बायपास रोड आज 15 वर्ष बित जाने के बाद भी नहीं बना है, जिसके कारण बाढ़ आने पर खैरागढ नगर से संपर्क टूट जाता है, लोक राजनांदगांव से कवर्धा आने जाने वाले यात्रीगण पुरे दिनभर भटकते रहे, अगर बायपास सड़क पुरा हुआ रहता।। तो यह मंजर देखने नहीं मिलता, आज 15 साल बित जाने के बाद भी कार्य अधुरा है, जिसके खामयाजा जनता भुगत रही है।।लगता है,बायपास बनने के दौरान चुनिन्दा व्यापारियों और नेताओं ने जरूर चांदी काट ली है, मुआवजा प्राप्त करने के बाद उन व्यापारियों एवं नेताओं द्वारा कोई पहल नहीं किया जा रहा है।।जिसके कारण से शासन प्रशासन के साथ भी विभाग गहरी नींद में सोये हुये है,अगर बायपास रोड बन जाता तो यात्री इतना परेशान नही हुए रहते।।
“इसके जिम्मेदार कौन है?”
तत्कालीन सरकार द्वारा जिस उद्देश्य से प्रधानपाठ बैराज व बायपास रोड़ व सड़क का निर्माण की स्वीकृति दी गई थी।। वह विभाग के भ्रष्टाचार के भेंट चढ़ गये है ।।जिसका खामयाजा पुरे क्षेत्रवासी भुगत रहीं है।।
यतेन्द्र जीत सिंह “छोटू”, पी न्यूज़ ब्यूरो चीफ, खैरागढ़ -छुईखदान-गंडई जिला।।09425566035,06264569376..