
खैरागढ़ :– शहर कांग्रेस कमेटी की महती बैठक विधायक निवास मे गुरुवार 27 सितंबर को रखी गई।। विधायक यशोदा नीलांबर वर्मा व जिला कांग्रेस कमेटी के अनुशंसा पर शहर ब्लॉक अध्यक्ष भिखम चंद छाजेड़ ने वार्ड नंबर 09 के पार्षद दीपक देवांगन को नगर पालिका खैरागढ़ का नेता प्रतिपक्ष नियुक्त किया गया।।
दीपक देवांगन ने कहा कि जनता के हक की लड़ाई लड़ेंगे।। कांग्रेस पार्टी के विचारों के अनुसार आगे जनता के बीच जाएंगे।।मौजूदा समय में जनता का ख्याल नहीं हो रहा।। शहर के नालों को देख लीजिए, सब भरे हैं।। आगे बारिश आने पर बुरा हाल होगा।। उससे पहले हम सब पार्टी के पार्षद अफसरों को मौका-ए-हालात से रूबरू कराएंगे ताकि समय पर सफाई हो सकें।।हम पार्टी की गाइड लाइन और आमजन के हितों के अनुसार जनता का काम करेंगे।। जनता के हक के लिए पीछे नहीं रहेंगे।।वैसे भी मैं हमेशा नगर पालिका से जुड़ा रहा हूं,जनता के छोटे-छोटे काम के लिए अफसरों के पास आता-जाता रहा हूं।। अब और अधिक सक्रिय होकर पूरे शहर के लिए काम कराएंगे।।। मेरे ऊपर कांग्रेस कमेटी ने जो भरोसा करके जिम्मेदारी दी है उस जिम्मेदारी को उम्मीद से ज्यादा निर्वाहन करूंगा।।
इस दौरान कांग्रेस के वरिष्ठ नेता कांग्रेसी कन्हैया सिंह बैस, विधायक प्रतिनिधि मनराखन देवांगन, नप उपाध्यक्ष अब्दुल रज्जाक खान, निलेन्द्र शर्मा, सुनील कांत पांडे,मीरा गुलाब चोपड़ा, अनुराग तुर्रे, आरती महोबिया, पुरुषोत्तम वर्मा, शत्रुहन दृत लहारे, सुमन दयाराम पटेल, दिलीप लहरे, टिकेश्वरी पटेल, डाक्टर किरण झा, आरती यादव,नसीमा मेमन,अरुण भरतद्वाज, यतेंद्रजीत सिंह, राधे पटेल, पुरन सारथी, पलास सिंह, भरत चंद्राकर,नदीम मेमन, नरेन्द्र सेन,अंकित चोपड़ा, कपिनाथ महोबिया, मनोज बैद, सुबोध पांडे, सोनू डीमर, किशन रजक, जफ़रउल्लाह खान,अमित सिंह, राजा सोलंकी,गोविन्द देवांगन, समीर कुरैशी, केशव सारथी, अजय देवांगन, रविन्द्र सिंह, नरेश देवांगन, पूनम सिंह, विनोद सिन्हा, हरीदर्शन, गोपी रजक, छोटू रजक, सूरज देवांगन, रतन सिंगी, वीरेंद्र देवांगन, सूर्यकान्त यादव, कमल टंडन, अनाम भोंडेकर, सोहेल खान, मोहित भोंडेकर, चंद्रशेखर वर्मा, रामकुमार जांगड़े सहित समस्त कांग्रेस परिवार ने बधाई व शुभकामनायें दी।।
यतेन्द्र जीत सिंह “छोटू”, पी न्यूज़ ब्यूरो चीफ, खैरागढ़ -छुईखदान-गंडई जिला।।09425566035,06264569376..