
खैरागढ़ :– स्वर्गीय देवव्रत सिंह की सिविल लाईन स्थित दुर्गा चौक में लगी प्रतिमा के अनावरण को लेकर जिला प्रशासन व नगर पालिका की उदासीनता को लेकर विधायक प्रतिनिधि मनराखन देवांगन के निवास में बैठक रखा गया था ।। जिसमे स्व देवव्रत सिंह में समर्थको सहित जिले के बुद्धजीवी लोग मौजूद थे।। सभी की सहमती से गांधी जयंती के दिन बुधवार 2 अक्टूबर को हस्ताक्षर अभियान को लेकर सहमतियो बनी थी।। हस्ताक्षर की कॉपी को लेकर शुक्रवार 04 अक्टूबर को जिला कलेक्टर चंद्रकांत वर्मा को सौपेंगे और अल्टीमेटम देंगे जिला प्रशासन और नगर पालिका को 7 दिन के अंदर मूर्ति का अनावरण किया जाए अगर अनावरण नही किया जाता,तो शनिवार 12 अक्टूबर विजयादशमी के दिन राजा का दिन होता है।।
उस दिन लाखो लोग राजा का दर्शन करने आते है, उस दिन राजा आर्यव्रत सिंह, राजकुमारी शताक्षी देवी सिंह और जिले भर के समर्थकों सहित प्रदेश भर से उनके समर्थक अनावरण करेंगे, उसी तात्पर्य में अधिवक्ता मनराखन देवांगन के नेतृत्व में पूरे जिले भर में आज महात्मा गांघी जयंती के अवसर पर पूरे जिले भर में जिला मुख्यालय में लगे राजा देवव्रत सिंह जी की प्रतिमा का अनावरण को जल्द प्रशासन द्वारा किये जाने मांग को लेकर हस्ताक्षर अभियान चलाया गया ।। जिसमें हजारों लोगों ने हस्ताक्षर कर अपना सर्मथन दिया है।। पूरे प्रदेश भर में देवव्रत सिंह के समर्थक है,सभी इस ज्ञापन व अनावरण कार्यकर्म में शामिल होना चहते है।। इसलिए ज्ञापन देने की तारिक को 3 की जगह 4 अक्टूबर को जिला कलेक्टर को सौपा जाएगा।। खैरागढ़ में मनराखन देवांगन सहित पार्षद, छुईखदान में राजा देवराज किशोर दास,प्रकाश महोबिया, गंडई में दिलीप ओगरे , उदयपुर में गुलशन तिवारी ग्रामीणों में शेखर दास सहितं अनेको साथियों के अगुवाई में एक साथ हस्ताक्षर अभियान चलाया गया।।
यतेन्द्र जीत सिंह “छोटू”, पी न्यूज़ ब्यूरो चीफ, खैरागढ़ -छुईखदान-गंडई जिला।।09425566035,06264569376..