
00 प्रतिमा अनावरण हस्ताक्षर अभियान में हजारों समर्थकों ने किया हस्ताक्षर,
खैरागढ़ :– नगर के सिविल लाइन दुर्गा चौक में स्थापित की गई दिवंगत राजा देवव्रत सिंह की आदमकद प्रतिमा अनावरण को लेकर परिवार के सदस्यों सहित समर्थकों ने कलेक्टर को ज्ञापन सौंप शीघ्र अनावरण की मांग की है।। ज्ञापन में कलेक्टर चंद्रकांत वर्मा को बताया गया कि प्रदेश की पूर्ववर्ती कांग्रेस सरकार द्वारा विधायक यशोदा वर्मा के प्रयास से जिला मुख्यालय खैरागढ मे दिवंगत राजा देवव्रत सिंह की प्रतिमा स्थापित किये जाने स्वीकृति प्रदान की गई थी।। स्वीकृति पश्चात नगर पालिका खैरागढ़ द्वारा ठेकेदार के माध्यम से दिवंगत राजा देवव्रत सिंह की प्रतिमा बनाकर सिविल लाईन स्थित दुर्गा चौक में लगाया गया है।। लेकिन प्रतिमा को स्थापित किये 1 वर्ष हो चुका है,परंतु इसका लोकार्पण आज तक नगर पालिका द्वारा नहीं कराया गया है।। जबकि ठेकेदार द्वारा नगर पालिका को पूर्व में ही प्रतिमा हैण्डओवर कर दिया गया है।। दिवंगत राजा देवव्रत सिंह की प्रतिमा को कपड़े एवं पॉलिथिन से लपेट कर रखा गया है ।।जिससे उनके विराट व्यक्तित्व का अपमान हो रहा है,जिसे लेकर क्षेत्रवासियों में प्रशासन के प्रति आक्रोश भी बढ़ता जा रहा है।। समर्थकों ने बताया कि विजयादशमी के दिन जिले भर से लोग परंपरानुसार राजा का दर्शन करने खैरागढ़ आते हैं, ऐसी स्थिति में विजयादशमी के पूर्व दिवंगत राजा देवव्रत सिंह की प्रतिमा का अनावरण किया जाना जनता की भावना के अनुरूप होगा दिवंगत राजा देवव्रत सिंह की प्रतिमा का जल्द अनावरण किये जाने जिलेभर में गांधी जयंती के अवसर पर 2 अक्टूबर को हस्ताक्षर अभियान चलाया गया था।। जिसमें हजारों समर्थकों ने अपना समर्थन भी दिया है।। इस दौरान अभियान की अगुवाई कर रहे विधायक प्रतिनिधि मनराखन देवांगन व प्रदेश कांग्रेस कमेटी के महासचिव शाहिद भाई ने कहा कि दिवंगत राजा देवव्रत सिंह हर वर्ग के सर्वमान्य नेता थे, उनकी मूर्ति का अपमान ना हो और शासन-प्रशासन ससम्मान उनकी प्रतिमा का अनावरण करवाएं यही हम सभी नागरिकों की मांग है।।
मांग पूरी नहीं हुई तो विजयादशमी के दिन समर्थकों के बीच देवव्रत के पुत्र राजा आर्यव्रत सिंह करेंगे प्रतिमा का अनावरण
दशहरा के पूर्व शासन – प्रशासन द्वारा प्रतिमा अनावरण नहीं किया गया,तो क्षेत्रवासियों एवं राज परिवार के सदस्यों सहित हजारों की संख्या में समर्थकों के द्वारा विजयादशमी के दिन शनिवार 12 अक्टूबर को दिवंगत राजा देवव्रत सिंह की प्रतिमा का अनावरण विधायक यशोदा नीलांबर वर्मा की उपस्थिति में दिवंगत राजा देवव्रत सिंह के सुपुत्र राजा आर्यव्रत सिंह व राजकुमारी शताक्षी देवी सिंह के हाथों से किया जावेगा।। जिसकी संपूर्ण जवाबदारी शासन – प्रशासन की रहेगी।। इस दौरान मुख्य रूप से दिवंगत राजा देवव्रत सिंह के चचेरे भाई भवानी बहादुर सिंह,सुपुत्री राजकुमारी शताक्षी देवी सिंह, प्रदेश कांग्रेस कमेटी के महासचिव शाहीद भाई, कन्हैया सिंह बैस, विधायक प्रतिनिधि मनराखन देवांगन,प्रबल खत्री प्रदेश कांग्रेस प्रवक्ता रूपेश दुबे, लाल धिरेन्द्र सिंह , धिरज मेश्राम,नगर पालिका उपाध्यक्ष अब्दुल रज्जाक खान, लोकनाथ भारती, सूर्यकांत जैन, प्रदीप शर्मा, व्यापारी संघ अध्यक्ष अशोक मुणत, बबू महराज,संजू चंदेल, प्रमोद सिंह,ललीत महोबिया,जिला युकां अध्यक्ष गुलशन तिवारी, पार्षद शत्रुघ्न धृतलहरे, पुरुषोत्तम वर्मा, दीपक देवांगन, दिलीप लहरे, सुमन पटेल, मंशाराम सिमकर, कपिनाथ महोबिया, जीतेन्द्र गौर, पूरन सारथी, डॉ.अरुण भारद्वाज, नदीम मेमन, यतेंद्रजीत सिंह,लाल सुदेश सिंह, सूर्यकांत यादव, राधे पटेल, दयाराम पटेल, पलास सिंह, अमित सिंह, राजा सोलंकी, मनोज बैद,अधिवक्ता राजकुमार जांगड़े, नित्य शरण सिंह, डोमार लोधी, रविंद्र सिंह, भरत चंद्राकर,समीर कुरैशी,अजय देवांगन, रतन सिंघी, राजा वर्मा , संजय श्रीवास,सुहैल खान सहित सैकड़ों की संख्या में समर्थक मौजूद थे।।
कलेक्टर को ज्ञापन सौंप मेरे पिता दिवंगत राजा देवव्रत सिंह की प्रतिमा अनावरण की मांग करने हम सभी आये थे,कलेक्टर ने मांग पर समुचित आश्वासन दिया है।।
राजकुमारी शताक्षी देवी सिंह, दिवंगत राजा देवव्रत सिंह की पुत्री..
नागरिकों की मांग के अनुरूप शासन स्तर पर प्रभारी मंत्री से उचित मार्गदर्शन लेकर शीघ्र ही दिवंगत राजा देवव्रत सिंह की मूर्ति का अनावरण किया जाएगा।।
चंद्रकांत वर्मा, कलेक्टर खैरागढ़ -छुईखदान- गंडई
यतेन्द्र जीत सिंह “छोटू”, पी न्यूज़ ब्यूरो चीफ, खैरागढ़ -छुईखदान-गंडई जिला।।09425566035,06264569376..