
00 आमंत्रण पत्र में नाम नहीं होने के कारण,पिता के प्रतिमा अनावरण कार्यक्रम में नहीं पहुंचे थे पुत्र और पुत्री,
00 समर्थकों के साथ मूर्ति स्थल पर दीपक जलाकर दिया शासन-प्रशासन को धन्यवाद
खैरागढ़ :– दिवंगत राजा देवव्रत सिंह के प्रतिमा अनावरण के बाद गुरुवार को देर शाम दुर्गा चौक सिविल लाईन स्थित अपने पिता की प्रतिमास्थली पहुंच कर उनके पुत्र राजा आर्यव्रत सिंह,पुत्री शताक्षी सिंह और बडी बहन उज्जवला देवी सिंह ने दीप प्रज्वलित कर नम आंखों से उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की।। ज्ञात हो कि पिता के प्रतिमा अनावरण कार्यक्रम में दिवंगत राजा देवव्रत सिंह के पुत्र और पुत्री नहीं पहुंचे थे ।।जिसका कारण आमंत्रण पत्र में उनका नाम नहीं होना बताया जा रहा है।।
इसके बाद गुरुवार शाम समर्थकों के साथ मूर्ति स्थल पहुंचकर पुत्र राजा आर्यव्रत सिंह और शताक्षी सिंह ने सबसे पहले अपने पिता की स्थापित प्रतिमा को प्रणाम कर श्रद्धांजलि अर्पित की।। वही बडी बहन उज्जवला देवी सिंह ने अपने भाई को प्रणाम कर नम आंखों से उन्हें श्रद्धांजली अर्पित की ।। इस अवसर पर लाल अशोक सिंह, कन्हैया बैस, सुनील कांत पांडे गुलाब चोपड़ा, राजेश लूनिया,मनराखन देवांगन, मीरा चोपड़ा, विनोद ताम्रकार, नीना ताम्रकार,आरती यादव,आरती महोबिया, सोनू राम ढीमर, जितेंद्र सिंह गौर, यतेंद्र जीत सिंह, नदीम मेमन सुदीप श्रीवास्तव, संजू चंदेल,गुलशन तिवारी, हेमंत वैष्णव,कपिनाथ महोबिया, लाल राजेंद्र सिंह, पलाश सिंह, रिंकू महोबिया, नित्यशरण सिंह, सूर्यकांत यादव, मनोज बैद,पुरुषोत्तम वर्मा, दिलीप लहरे, दयाराम पटेल,और समर्थकों के साथ सामूहिक रूप से दीपक जलाकर जिला प्रशासन को धन्यवाद ज्ञापित किया।।
यतेन्द्र जीत सिंह “छोटू”, पी न्यूज़ ब्यूरो चीफ, खैरागढ़ -छुईखदान-गंडई जिला।।09425566035,06264569376..