खैरागढ़ :– रियासत कालीन परंपरा के अनुसार खैरागढ़ राजघराने के व्दारा इस वर्ष भी विजयादशमी का गौरवशाली पर्व हर्षोल्लास के साथ मनाया जाएगा।। इस अवसर पर खैरागढ़ रियासत के राजा आर्यव्रत सिंह शाही बग्घी में सवार होकर नगर भ्रमण करेंगे, नगर भ्रमण के पश्चात राम – लक्ष्मण के व्दारा राजा फतेह सिंह खेल मैदान में भव्य रंग बिरंगी आतिशबाजी के बीच रावण का दहन किया जाएगा।। विजयादशमी पर्व पर आज शनिवार 12 अक्टूबर को राजा आर्यव्रत सिंह शाम 5 बजे से कमल विलास पैलेस के समीप रानी रश्मि देवी नगर में जनता-जनार्दन से भेंट मुलाकात करेंगे।। उसके बाद शाम 6 बजे दुर्गा चौक सिविल में मां दुर्गा की पूजा-अर्चना करने के पश्चात् शाही सवारी नगर भ्रमण के लिए रवाना होगी,जो मेन रोड, अंबेडकर चौक, संगीत विश्वविद्यालय प्रांगण होते हुए मां दंतेश्वरी मंदिर पहुंचेगी, जहां माता रानी की पूजा-अर्चना कर राज फैमिली, हास्पिटल चौक, मस्जिद चौक, गोलबाजार, बक्शी मार्ग, इतवारी बाजार, किल्ला पारा,तुरकारी पारा,पुराना बस स्टैंड,नया बस स्टैंड होते हुए राजा फतेह सिंह खेल मैदान पहुंचेगी जहां रंग बिरंगी भव्य आतिशबाजी के साथ रावण दहन किया जाएगा।। रावण दहन के तत्पश्चात छत्तीसगढ़ सांस्कृतिक कार्यक्रम मोर मयारू का आयोजन किया जाएगा।।आप सभी क्षेत्रवासी अधिक से अधिक संख्या में उपस्थित होवे।।
यतेन्द्र जीत सिंह “छोटू”, पी न्यूज़ ब्यूरो चीफ, खैरागढ़ -छुईखदान-गंडई जिला।।09425566035,06264569376..