
00 ईतवारी बाजार में 55 फ़ीट ऊंचे रावण का किया गया वध
00 राजा फतेह सिंह खेल मैदान में राजा आर्यव्रत सिंह ने किया रावण दहन,
खैरागढ़ :— रियासत कालीन से चली आ रही परंपरा आज भी कायम है,शाही बग्घी में सवार होकर राजा आर्यव्रत सिंह ने नगर भ्रमण कर जनता-जनार्दन का अभिवादन स्वीकारा, वही उनका जगह-जगह हुआ स्वागत सत्कार।। राजघराने की शाही दशहरा सहित नगर दशहरा उत्सव समिति व नगर पालिका के संयोजन में आकर्षक आतिशबाजी के साथ विजयादशमी का पर्व बड़े ही धूम-धाम व हर्षाेल्लास के साथ मनाया गया।। ईतवारी बाजार के रावणभाठा में निर्मित 55 फीट ऊँचे रावण का वध आतिशबाजी के साथ रात तकरीबन 11बजे किया गया ।।
वहीं राजघराना दशहरा उत्सव समिति के व्दारा राजा आर्यव्रत सिंह ने रात्रि 12 बजे राजा फतेह सिंह खेल मैदान में राम लक्ष्मण के साथ रावण का वध किया।। विजयादशमी का गौरवशाली पर्व शनिवार 12 अक्टूबर को नगर दशहरा उत्सव समिति व नगर पालिका परिषद के संयोजन में हर वर्ष की भांति इस वर्ष भी बांके बिहारी मंदिर प्रांगण से शोभायात्रा नगर दशहरा उत्सव समिति के संरक्षक जिला पंचायत उपाध्यक्ष विक्रांत सिंह की अगुवाई में निकाली गई।। जहां भाजपा के जिलाध्यक्ष घम्मन साहू, नगर पालिका अध्यक्ष गिरिजा नंद चंद्राकर सहित भाजपा के सभी पार्षदगण व नगरवासी मौजूद रहे।। छत्तीसगढ़ परंपरा अनुसार पंथी नृत्य, राउत नाचा , डीजे व धुमाल सहित बाजे-गाजे के साथ सर्वप्रथम शोभा यात्रा मां दंतेश्वरी मंदिर परिसर पहुंची जहां माँ दंतेश्वरी की विधिवत पूजा अर्चना पश्चात् शोभायात्रा पुराना थाना,हास्पिटल चौक,मस्जिद चौक, गोल बाजार, बख्शी मार्ग होते हुये ईतवारी बाजार स्थित रावणभाठा पहुंची।।इस दौरान राउत नाचा, पंथी नृत्य, धुमाल पार्टी व डीजे की धुन के साथ नगरवासी भी रावण दहन देखने ईतवारी बाजार पहुंचे।। रात्रि तकरीबन 10ः30 बजे बेमेतरा से पहुंची भव्य आतिशबाजी हुई।। जिसके बाद 11 बजे 55 फ़ीट ऊँचे रावण का पुतला दहन किया गया।। इस अवसर पर भाजपा महामंत्री रामाधार रजक, विकेश गुप्ता, टी के चंदेल, अनिल अग्रवाल,जिला महिला मोर्चा अध्यक्ष नीलीमा गोस्वामी, जिला भाजयुमो अध्यक्ष आयश सिंह बोनी, मंडल अध्यक्ष विनय देवांगन, चंद्रशेखर यादव,रेखा गुप्ता,देवीन कोठले, पुष्पा सिंदूर,अजय जैन, शैलेन्द्र वर्मा, दिलीप सिंह राजपूत, सुमीत टांडिया,आलोक श्रीवास,ज्ञानदास बंजारे, गोरेलाल वर्मा,ऋषभ सिंह,शुभम सिंह,अनिस सिंह,पियुष पटेल,सहित भाजपाई मौजूद रहे।।
राजा आर्यव्रत सिंह की निकली शाही सवारी
विरासत कालीन परंपरा अनुसार विजयादशमी पर्व में राजा आर्यव्रत सिंह की शाही सवारी निकली।। शाम तकरीबन 7 बजे आर्यव्रत सिंह ने कमल विलास पैलेस परिसर पर अपने कुल देवता की पूजा-अर्चना कर निकले और दुर्गा चौंक पहुंचते ही अपने पिता दिवंगत राजा देवव्रत सिंह की प्रतिमा पर दीप प्रज्जवलन कर उनका आशीर्वाद लिया।।
जिसके बाद चौक में विराजमान मां दुर्गा की पूजा-अर्चना पश्चात शाही सवारी राऊत नाचा, पंथी नृत्य और डीजे की धुन पर थिरकते युवाओ के साथ मेन रोड, अंबेडकर चौक, संगीत विश्वविद्यालय परिसर होते हुए मां दंतेश्वरी मंदिर पहुंची जहां राजा आर्यव्रत सिंह ने मां दंतेश्वरी की पूजा-अर्चना कर नगर भ्रमण के लिए निकली और जनता का अभिवादन स्वीकार किया, नगर वासियों ने उनका तिलक लगाकर, आरती उतार कर, स्वागत सत्कार किया।। शाही सवारी नगर के राजफैमली, हास्पीटल चौक, मस्जिद चौक, गोल बाजार, बख्शी मार्ग, ईतवारी बाजार से किल्लापारा पहुंची,जहां महामाया मंदिर से वापस मुख्य मार्ग होते हुये, पुराना बस स्टैंड, टेम्पो चौक,नया बस स्टैंड से राजा फतेह सिंह खेल मैदान पहुंची।। जहां रात तकरीबन 12 बजे आर्यव्रत सिंह ने बेमेतरा की भव्य और रंग बिरंगी आकाशीय आतिशबाजी के बीच रावण के पुतले का दहन किया ।।जिसके बाद राजा आर्यव्रत सिंह ने जनता जनार्दन को संबोधित करते हुए उन्हें अभिवादन कर उनका आशीर्वाद लिया, वही उपस्थित पुलिस प्रशासन और मिडिया का आभार व्यक्त किया।। इस अवसर पर लाल अशोक सिंह, कमल सिंह, रूद्रभूषण सिंह, कन्हैया बैस, सुनीलकांत पांडेय, नीलेन्द्र शर्मा, पं. मिहीर झा,अशोक भंडारी कपिनाथ महोबिया, मनराखन देवांगन, प्रबल खत्री,अरशद हुसैन, हेमंत वैष्णव, यतेन्द्रजीत सिंह, जितेन्द्र सिंह गौर, पलाश सिंह, अमित सिंह,राजेन्द्र सिंह,नित्यशरण सिंह,देवांश सिंह,पूरषोतम वर्मा,किशन रजक, दयाराम पटेल, दिलीप लहरे, जगमोहन टंडन,मनोज बैद,विश्वजीत सिंह, सूरज देवांगन, पूनम राजपूत, मोती पाल, समीर कुरैशी, रतन सिंगी,सहित राजपरिवार के सदस्य व समर्थक बडी संख्या में मौजूद रहे।।
यतेन्द्र जीत सिंह “छोटू”, पी न्यूज़ ब्यूरो चीफ, खैरागढ़ -छुईखदान-गंडई जिला।।09425566035,06264569376..