
00पीपी कोर्स बाद उत्तीर्ण कर्मचारियों को विभागीय पदोन्नति प्रक्रिया के तहत प्रधान आरक्षक से सहायक उप निरीक्षक के पद पर कंधे में स्टार लगाकर पदोन्नत किया,
खैरागढ़ :– पुलिस महानिरीक्षक राजनांदगांव दीपक झा के आदेश के परिपालन में पुलिस अधीक्षक त्रिलोक बंसल ने जिले में कार्यरत प्रधान आरक्षको को जारी योग्यता सूची के अनुसार पीपी कोर्स बाद उत्तीर्ण कर्मचारियों को विभागीय पदोन्नति प्रक्रिया के तहत प्रधान आरक्षक से सहायक उप निरीक्षक के पद पर कंधे में स्टार लगाकर पदोन्नत किया।।
पुलिस अधीक्षक ने सभी पदोन्नत सहायक उप निरीक्षकों से कहा कि अब आप विवेचना अधिकारी बन गए हैं,अपने दायित्वों का बेहतर ढंग से निर्वहन करेंगे।।
पुलिस विभाग की छबि को बरकरार रखेंगे।। आपका व्यवहार आम जनता और स्टाफ के अधिकारियों एवं कर्मचारियों के साथ अव्वल दर्जे का होना चाहिए।।सहायक उनि0 के पद पर पदोन्नत होने पर पुलिस अधीक्षक ने सभी को शुभकामनाए दिये इस दौरान अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक नेहा पाण्डेय के द्वारा भी सभी को मिठाई खिलाकर शुभकामनाए दिये गये एवं उनके उज्जवल भविष्य के शुभकामनाए दिये ।। इस अवसर पर रक्षित निरीक्षक के.देव राजू व अन्य अधिकारी, कर्मचारी उपस्थित रहे।।
यतेन्द्र जीत सिंह “छोटू”, पी न्यूज़ ब्यूरो चीफ, खैरागढ़ -छुईखदान-गंडई जिला।।09425566035,06264569376..