
खैरागढ़ :– केसीजी जिले में हो रही सड़क हादसों का सिलसिला थमने का नाम ही नहीं ले रहा है।। आए दिन यहां सड़क दुर्घटनाओं में लोगों की जानें जा रही हैं, जिससे क्षेत्र में सुरक्षा व्यवस्था को लेकर गहरा सवाल खड़ा उठ रहा है।। खासकर खैरागढ़ से राजनांदगांव के बीच का रास्ता, जिसमें पेंड्रीकला क्षेत्र शामिल है,अधिकतर दुर्घटनाओं का केंद्र बनता जा रहा है।।यह ग्राम दुर्घटना जन्य क्षेत्र बन गया है।।
गुरूवार की रात पेंड्रीकला में एक भयावह सड़क हादसा हुआ जानकारी अनुसार, खैरागढ़ से राजनांदगांव की ओर एक बड़ी गाड़ी तेज रफ्तार में जा रही थी।। उसी समय मोटरसाइकिल सवार तारण गोंड जो अपने गांव बढ़ईटोला लौट रहा था,की अचानक एक बड़ी गाड़ी से टकरा गए।। टक्कर के बाद तारण अनियंत्रित होकर सड़क पर गिर पड़े।। पीछे से आ रही दूसरी ट्रक ने अचानक तारण को देखते हुए ब्रेक लगाने का प्रयास किया, लेकिन रफ्तार पर काबू पाना संभव नहीं हो पाया।। नतीजतन ट्रक ने सीधे तारण गोंड के ऊपर चढ़कर उन्हें रौंदते हुए मौत के घाट उतार दिया , जिससे उनकी मौके पर ही मौत हो गई।।
सुरक्षा व्यवस्था पर सवालिया निशान
इस हादसे ने एक बार फिर प्रशासन की सुरक्षा व्यवस्था पर सवाल उठाए हैं।। क्षेत्र में लगातार हो रहे सड़क हादसों से स्थानीय निवासियों में डर और भय व्याप्त है।। लोगों का मानना है,कि प्रशासन को सड़क सुरक्षा के लिए ठोस कदम उठाने की आवश्यकता है।। जैसे कि उचित सिग्नल, यातायात नियमों का पालन और जागरूकता कार्यक्रम।।
कब रूकेगी सड़क हादसे, क्या प्रशासन इसे रोकने कोई कदम उठाएगी
अगर इसी तरह सड़क दुर्घटनाएं जारी रहीं, तो न केवल मानवीय जीवन का नुकसान होगा, बल्कि क्षेत्र की आर्थिक स्थिति भी प्रभावित होगी।। इस तरह के हादसों को रोकने के लिए स्थानीय प्रशासन को तत्काल कदम उठाने होंगे ताकि भविष्य में ऐसे दर्दनाक घटनाओं से बचा जा सके।। सड़क पर सुरक्षा सुनिश्चित करना सभी की जिम्मेदारी है।।
यतेन्द्र जीत सिंह “छोटू”, पी न्यूज़ ब्यूरो चीफ, खैरागढ़ -छुईखदान-गंडई जिला।।09425566035,06264569376..