
खैरागढ़ :— प्रदेश कांग्रेस कमेटी के आव्हान पर छत्तीसगढ़ में बिगड़ी कानून व्यवस्था और बलरामपुर में पुलिस अभिरक्षा में हुई मौत और प्रदेश में बिगड़ती कानून व्यवस्था के खिलाफ कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने मुख्यमंत्री विश्णुदेव साय और गृहमंत्री विजय शर्मा का पुतला दहन किया।।
पुतला दहन को लेकर पुलिस और कांग्रेसीयो के बीच झुमाझट की
कांग्रेसियों और पुलिस के बीच झुमा झटकी हुई जब पुलिस ने पुतला दहन को रोकने की कोशिश की।। पुलिस ने जलते पुतले को बुझाने के लिए काफी प्रयास किया और अंत में उसे छीन लिया, लेकिन तब तक पुतला आधा जल चुका था।।
कांग्रेस नेताओं के आरोप
कांग्रेस नेताओं ने आरोप लगाया कि भाजपा सरकार में कानून व्यवस्था फेल हो गई है और प्रदेश में अराजकता और भय का माहौल है।। कांग्रेस ने मुख्यमंत्री और गृहमंत्री से नैतिकता के नाते पद छोड़ने की मांग की है।।
कांग्रेस की मांग कानून व्यवस्था की स्थिति में सुधार करना, पुलिस अभिरक्षा में हुई मौत की जांच कराना, मुख्यमंत्री और गृहमंत्री का से इस्तीफा की मांग।।
कांग्रेसी यो के व्दारा पुतला दहन कार्यक्रम खैरागढ़ राजीव चौक में आयोजित किया गया था और इसमें बड़ी संख्या में कांग्रेस कार्यकर्ता शामिल हुए ।। पुलिस प्रशासन के व्दारा भी भारी संख्या में बल उपस्थित थे।।
यतेन्द्र जीत सिंह “छोटू”, पी न्यूज़ ब्यूरो चीफ, खैरागढ़ -छुईखदान-गंडई जिला।।09425566035,06264569376..