
00जनसंपर्क विभाग द्वारा लोगों को विभागीय योजनाओं से संबंधित जनमन, सुशासन का सूरज, रोजगार नियोजन, सुशासन के नवीन आयाम की पुस्तिका का किया जा रहा वितरण,
खैरागढ़ :–– राज्य स्थापना दिवस, 2024 के अवसर पर खैरागढ़-छुईखदान-गंडई जिले में राज्योत्सव के मौके पर जनसंपर्क विभाग द्वारा छत्तीसगढ़ शासन की योजनाओं से संबंधित और विकास कार्य से संबंधित फोटो प्रदर्शनी लगाई गई है।। बड़ी संख्या में लोग जनसंपर्क विभाग का स्टाल में योजनाओं की जानकारी लेने पहुंच रहे हैं।। विभाग द्वारा योजनाओं से संबंधित प्रचार प्रसार सामग्री वितरण किया जा रहा है।। विभाग जनमन, सुशासन का सूरज, सुशासन के नवीन आयाम, रोजगार नियोजन का भी वितरण किया जा रहा है।।योगेश्वरी जंघेल, सागर जंघेल और मोनिका नामदेव ने बताया कि विभाग द्वारा बहुत की अच्छी जानकारी वाली पुस्तिका दी जा रही है।। इसका लाभ हम अवश्य उठाएंगे।। लक्ष्मी वर्मा ने बताया कि बच्चों की प्रतियोगी परीक्षा की तैयारी के लिए भी जनसंपर्क विभाग द्वारा दी जा रही पुस्तिका लाभदायक है।।
यतेन्द्र जीत सिंह “छोटू”, पी न्यूज़ ब्यूरो चीफ, खैरागढ़ -छुईखदान-गंडई जिला।।09425566035,06264569376..