
खैरागढ़ :– स्थानीय लोक निर्माण विभाग के विश्राम गृह में जिला पत्रकार संघ ने सांसद संतोष पांडे से मिलकर पत्रकार संघ के स्वीकृत सामुदायिक भवन के लिए 10 लाख की स्वीकृति मिलने पर आभार जताया।। जिला अध्यक्ष जितेंद्र सिंह गौर की अगुवाई में संघ ने सांसद पांडे का हार पहनाकर स्वागत किया।। अध्यक्ष जितेन्द्र सिंह गौर ने सांसद का आभार जताते हुए,कहा कि जिला मुख्यालय बनने के साथ ही संघ के लिए भवन की आवश्यकता थी।। जिसके लिए त्वरित रूप से राशि की स्वीकृति मिलना महत्वपूर्ण है।। जिला अध्यक्ष जितेन्द्र सिंह गौर के साथ संघ संरक्षक चैतेंद्र तिवारी, भागवत शरण सिंह,खिलेन्द्र नामदेव, अनुराग तुरे, आलोक श्रीवास,श्रेयांश सिंह,प्रशांत सहारे,रणजीत सिंह,शिवानी परिहार,किशोर सोनी,विजय प्रताप सिंह,नवदीप श्रीवास्तव,साकेत श्रीवास्तव,शैलेन्द्र मिश्रा, मनोहर सेन व अन्य मौजूद रहे।।
यतेन्द्र जीत सिंह “छोटू”, पी न्यूज़ ब्यूरो चीफ, खैरागढ़ -छुईखदान-गंडई जिला।।09425566035,06264569376..