
रायपुर :-– दिनांक 18.11.2024 को वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक डॉ संतोष कुमार सिंह के मार्गदर्शन में यातायात मुख्यालय रायपुर के सभाकक्ष में त्रिनयन एप की जानकारी देने हेतु 01 दिवसीय कार्यशाला का आयोजन किया गया।
कार्यशाला में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक ग्रामीण कीर्तन राठौर एवं त्रिनयन एप के नोड़ल अधिकारी उपनिरीक्षक संकल्प रॉय तथा थानों के थाना प्रभारियों सहित थानों के स्टॉफ कुल लगभग 150 पुलिसकर्मी शामिल रहें।
कार्यशाला में नोड़ल अधिकारी उपनिरीक्षक संकल्प रॉय द्वारा पुलिस अधिकारियों एवं कर्मचारियों को त्रिनयन एप के उपयोग की जानकारी देने के साथ ही इससे संबंधित कई महत्वपूर्ण तथ्यों को बताया गया।