
खैरागढ़ :– विकासखंड स्तरीय महिला खेल प्रतियोगिता का आयोजन जिले के ग्राम पंचायत सलोनी में कलेक्टर चंद्रकांत वर्मा के निर्देशन में किया गया।। जिसमें सुदूर अंचल के ग्रामीण महिला खिलाड़ियों ने बढ़-चढ़कर भाग लिया।।इस प्रतियोगिता में 10 प्रकार के खेलकूद गतिविधियों को शामिल किया गया था।।
जिसमें 2 आयु वर्ग (09 से 18 वर्ष व 18 वर्ष से उपर 35 वर्ष तक) के खिलाड़ियों को इस प्रतियोगिता में सम्मिलित किया गया था।। जिसमें विकाखण्ड खैरागढ़ के विभिन्न ग्राम पंचायतों के प्रतिभावान 234 बालिका/महिला खिलाड़ियों द्वारा बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया गया।। कार्यक्रम के सफल संचालन हेतु विकासखण्ड स्तर के अधिकारियों/कर्मचारियों ने अपना योगदान दिया।। उक्त कार्यक्रम में वृहद स्तर पर ग्रामीणजन एवं प्रतिभागी उपस्थित थे।।
यतेन्द्र जीत सिंह “छोटू”, पी न्यूज़ ब्यूरो चीफ, खैरागढ़ -छुईखदान-गंडई जिला।।09425566035,06264569376..