
खैरागढ़ :-— रानी रश्मिदेवी सिंह शासकीय महाविद्यालय राष्ट्रीय सेवा योजना सात दिवसीय शिविर कुलीकसा में बौद्धिक चर्चा में वन मंडलाधिकारी आलोक तिवारी ने छात्र छात्राओं को संघर्षों के माध्यम से सफलता प्राप्त करने कहा।।
अपर कलेक्टर प्रेम कुमार पटेल ने अपने छात्र जीवन में राष्ट्रीय सेवा योजना जुड़े अनुभव , समाज सेवा को साझा किए।। प्रतियोगी परीक्षाओं में पीएससी परीक्षा तैयारी को विस्तार पूर्वक जानकारी दी।। रासेयो जिला संगठक मोनिका दास ने शिविर आयोजन के संबंध में अनुशासन पर जोर दिया।।रासेयो पूर्व कार्यक्रम अधिकारी व सेवा निवृत्त ग्रंथपाल जे.के. वैष्णव ने राष्ट्रीय सेवा योजना को व्यक्तित्व विकास का प्लेटफार्म बताया, साथ ही डिजिटल युग की उपयोगिता को रेखांकित किया।। डॉ.आशाराम साहु ने हम होंगे कामयाब प्रेरक गीत के माध्यम से युवा शक्ति को जागृत किया।। गिरधर सिंह राजपूत ने उत्तम स्वास्थ्य हेतु योग का जीवन में उपयोगिता को विस्तार पूर्वक बताया।। संकल्प यदु ने ललित सुरजन की कविता के माध्यम से संबोधित किया।। अशोक जंघेल शिक्षक ने मोबाइल के अध्ययन अध्यापन में उपयोगी एवं मोबाइल दुरुपयोग को बताया।। प्रो. यशपाल जंघेल कार्यक्रम अधिकारी ने सात दिवसीय शिविर कुलीकसा में किये गये कार्यों,गतिविधियों में सक्रियता से कार्य करने की जानकारी दी। डॉ. उमेद चन्देल ने स्वरचित कविता के माध्यम से पाठ्येतर गतिविधियों में रासेयो के महत्व को बताया।। शिविर में टीकेन्द वर्मा,लीना वर्मा, सीमा वर्मा, गौरी यदु, नीतेश साहु, ताम्रध्वज वर्मा, विष्णु यादव प्रदीप वर्मा आदि ने रैली के माध्यम से जन जागरुकता अभियान चलाया।। कार्यक्रम संचालन देवेन्द्र पटेल एवं आभार प्रदर्शन प्रो. यशपाल जंघेल ने किया।।
यतेन्द्र जीत सिंह “छोटू”, पी न्यूज़ ब्यूरो चीफ, खैरागढ़ -छुईखदान-गंडई जिला।।09425566035,06264569376..