
खैरागढ़ :– राज्य शासन के तत्वाधान में खैरागढ़ ब्लॉक के वृहत्ताकार सेवा सहकारी समिति सलौनी के अध्यक्ष के रूप में कोमल वर्मा को समिति का प्राधिकृत अध्यक्ष मनोनीत किया गया है।। जिन्होंने समिति परिसर पहुँचकर पदभार ग्रहण किया।।पदभार ग्रहण करने के पश्चात अध्यक्ष कोमल वर्मा ने कहा,कि वे हमेशा किसानों के लिए उपलब्ध रहेंगे, धान खरीदी से संबंधित कोई भी समस्या के लिए किसान उनसे संपर्क कर सकते हैं।। उन्होंने आगे कहा कि किसानों के हक के लिए सदैव तत्पर रहेंगें।। कोमल वर्मा ने अध्यक्ष बनाये जाने पर सीएम विष्णुदेव साय, मंत्री दयालदास बघेल, प्रभारी मंत्री लखनलाल देवांगन, जिला पंचायत उपाध्यक्ष विक्रांत सहित जिला भाजपा अध्यक्ष घम्मन साहू का आभार जताया है।।इस मौके पर मदराकुही सरपँच उत्तम सिन्हा, समिति प्रबन्धक फिरतु राम वर्मा, राकेश वर्मा, राजाराम वर्मा सहित बड़ी संख्या में किसान उपस्थित थे।।
यतेन्द्र जीत सिंह “छोटू”, पी न्यूज़ ब्यूरो चीफ, खैरागढ़ -छुईखदान-गंडई जिला।।09425566035,06264569376..