
खैरागढ़ :– जिला युवा लोधी समाज राजनांदगांव के अध्यक्ष हर्षवर्धन वर्मा, महासचिव शीतेश वर्मा के अनुशंसा से लोधी समाज सर्किल खैरागढ़ के अध्यक्ष पद के लिए लिमतरा निवासी हरिलाल वर्मा को अध्यक्ष मनोनीत कर कार्यकारिणी का गठन किया गया है।।
वहीं सचिव के लिए राजहंस वर्मा अमलीडीह कला निवासी, उपाध्यक्ष के लिए सतीश वर्मा, उत्तम दशारियां,लोकेश वर्मा,शुभम वर्मा, कोषाध्यक्ष के लिए अमन वर्मा सह कोषाध्यक्ष के लिए आशीष वर्मा, प्रचार सचिव अरविंद वर्मा,रूपेश वर्मा,राज वर्मा,लक्ष्मीकांत वर्मा,को चुना गया है ।। कार्यकारिणी में गजेंद्र वर्मा, दिनेश वर्मा,पीतांबर वर्मा सहित 29 लोगों को शामिल किया गया है।।
सर्किल लोधी समाज खैरागढ़ के अध्यक्ष बनने पर हरिलाल वर्मा ने कहा कि समाज के विकास जागरुकता व सामाजिक कार्यों में समाज की भूमिका पर युवाओं को मार्गदर्शन दिया जाएगा।
सभी गतिविधियों में प्रमुखता से भाग लिया जाएगा।। नए पदाधिकारी मनोनित/चयन को लेकर लोधी समाज खैरागढ़ सर्किल के पूर्व पदाधिकारियों ने शुभकामनाएं दी।।
यतेन्द्र जीत सिंह “छोटू”, पी न्यूज़ ब्यूरो चीफ, खैरागढ़ -छुईखदान-गंडई जिला।।09425566035,06264569376..