
खैरागढ़ :– नगर पालिका में लगातार चल रहे भ्रष्टाचार को लेकर शहर कांग्रेस कमेटी एवं पार्षद दल द्वारा नगर प्रशासन के खिलाफ विधायक यशोदा नीलाम्बर वर्मा व संगठन के पदाधिकारी के नेतृत्व में विशाल धरना प्रदर्शन शुक्रवार 13 दिसंबर को नगर पालिका परिषद के सामने सुबह 11 बजे रखा गया है ।। धरना प्रदर्शन को विधायक सहित कांग्रेस नेतागण संबोधित करेंगे तथा उग्र प्रदर्शन किया जायेगा साथ ही नगरपालिका अधिकारी का पुतला दहन भी किया जायेगा ।।विधायक प्रतिनिधि मनराखन देवांगन ने बताया कि नगरपालिका अधिकारी द्वारा लगातार शासन की राशि का फर्जी तरीके से आहरण कर आर्थिक नुकशान पहुचाया जा रहा है, नगर पालिका में स्वछता श्रृंगार में लाखों रुपया का आहरन , स्टेशनरी सामान क्रय में फर्जी, बिना जीएसटी व कोटेशन, स्व. राजा देवव्रत सिंह की प्रतिमा अनवरण में घोटाला, नल जल योजना में बिना टेक्स देय 57 लाख का आहरण, पम्प मरम्मत व डीजल खपत अधिक बता कर लाखो रूपया का भुकतान सहित तात्कालिक नपा अध्यक्ष के 37 लाख का जिम खरीदी में बिना समान क्रय किये| भुगतान होने पर तात्कालिक आध्यक्ष पर कार्यवाही नहीं करने सहित अन्य विषय को लेकर विधायक यशोदा नीलाम्बर वर्मा एवं शहर अध्यक्ष एवं शहर अध्यक्ष भिखम चंद छाजेड़,नेता प्रतिपक्ष दीपक देवांगन, उपाध्यक्ष रज्जाक खान के नेतृत्व में धरना व पुतला दहन कार्यक्रम तय किया गया है।।
यतेन्द्र जीत सिंह “छोटू”, पी. न्यूज़,ब्यूरो चीफ, खैरागढ़ -छुईखदान-गंडई जिला।।09425566035,06264569376..