
खैरागढ़ :– विधायक यशोदा नीलांबर वर्मा ने आज मंगलवार को छुईखदान वि.ख. अंतर्गत ग्राम कनसिंघा पं. कोसमर्रा में नवनिर्मित भवन एवं मंच लोकार्पण किया।। मंच के लिए 03 लाख व भवन के लिए 02 लाख रुपए विधायक यशोदा नीलांबर वर्मा ने विधायक निधि से दिए थे।। साथ ही साथ विधायक निधि से ग्राम गोंगले पं. कोसमर्रा में सी सी रोड़ 05 लाख रुपए का भूमि पूजन किए।।
कार्यक्रम में मुख्य अतिथि खैरागढ़ विधायक यशोदा नीलांबर वर्मा,अध्यक्षता जनपद अध्यक्ष छुईखदान नीना विनोद ताम्रकार ने की।।
तत्पश्चात ग्रामीणों ने सभी अतिथियों का पुष्प गुच्छ से स्वागत किया ।।
कार्यक्रम को संबोधित करते हुए खैरागढ़ विधायक श्रीमती यशोदा वर्मा ने कहा कि क्षेत्र के सर्वांगीण विकास के लिए हरसंभव प्रयास किया जा रहा है।। गांवों में मूलभूत सुविधाओं की ओर प्राथमिकता के साथ ध्यान दिया जा रहा है।। उन्होंने गांव में कराए गए विकास कार्यों को गिनाते हुए कहा कि गांवों के विकास में कोई कमी नहीं हुई है।। सड़क, पानी, बिजली, शिक्षा के क्षेत्र में ग्रामीणों की मांग के अनुसार कार्य कराए गए हैं।।
कार्यक्रम में प्रमुख रूप से आरती महोबिया जिला अध्यक्ष महिला कांग्रेस, कार्यकारी ब्लॉक अध्यक्ष दिनेश साहू, एवं सरपंच, पंच सहित बड़ी संख्या में ग्रामीणजन मौजूद रहे।।
यतेन्द्र जीत सिंह “छोटू”, पी न्यूज़ ब्यूरो चीफ, खैरागढ़ -छुईखदान-गंडई जिला।।09425566035,06264569376..