
खैरागढ़ :– प्रदेश कांग्रेस कमेटी के आव्हान कांग्रेस पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं ने भाजपा सरकार के एक साल छत्तीसगढ़ बदहाल व प्रदेश में बढ़ती आपराधिक घटनाओं के विरोध में एक दिवसीय मौन धरना प्रदर्शन किया है।।
जिसमें खैरागढ़ विधायक यशोदा नीलांबर वर्मा एवं जिला महिला कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष आरती रिंकू महोबिया अपने समर्थकों और कांग्रेस पदाधिकारियों के साथ अमलीपारा में धरने पर बैठे।। धरना प्रदर्शन के दौरान कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने मौन रहकर सरकार और पुलिस प्रशासन के खिलाफ अपना विरोध दर्ज कराया।। ” प्रदेश में महिलाएं असुरक्षित, बढ़ रही अत्याचार की घटनाएं, कानून मौन”
प्रदेश में महिलाओं के साथ अत्याचार की घटनाएं लगातार बढ़ती जा रही हैं ।। पुलिस की लाख कोशिशों के बावजूद अपराधी बैखौफ होकर वारदातों को अंजाम दे रहे है।। इसी वजह से प्रदेश में माताएं बहनें बेटियां खुद को असुरक्षित महसूस कर रही हैं।। इसी के विरोध में आज कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने मौन प्रदर्शन किया।।
इस दौरान जनपद सदस्य खेमेश्वरी वर्मा, ममता साहू, कविता जंघेल, शहर अध्यक्ष अनुभा चंद्राकर, अन्नपूर्णा जंघेल, तुषारिका चंदेल, महेश्वरी साहू, मथुरा बाई, सारिका वर्मा, धनेश्वरी जंघेल सहित बड़ी संख्या में कांग्रेस कार्यकर्ता उपस्थित रहे।।
यतेन्द्र जीत सिंह “छोटू”, पी न्यूज़ ब्यूरो चीफ, खैरागढ़ -छुईखदान-गंडई जिला।।09425566035,06264569376..