
सक्ती :– पूरे छत्तीसगढ़ सहित सक्ती जिले में 14 नवंबर से खरीफ विपणन वर्ष 2024-25 हेतु समर्थन मूल्य पर धान खरीदी की शुरुआत हो गई है। धान खरीदी केंद्र किकिरदा में धान बेचने आए ग्राम किकिरदा निवासी किसान श्री पूनीराम आदित्य ने बताया कि उनके नाम से 60 क्विंटल धान का टोकन कटा था, जिसके तहत धान खरीदी केन्द्र किकिरदा में 60 क्विंटल धान बेचने पहुंचे है। उन्होंने बताया कि धान की तौल सही टाइम पर हो गया। किसान ने बताया की उपार्जन केंद्र में सभी आधारभूत सुविधा सुनिश्चित की गई है। उन्होंने कहा कि इस बार समर्थन मूल्य पर धान बेचने की प्रक्रिया पहले से अधिक सुगम और पारदर्शीता से की जा रही है। किसान श्री पूनीराम आदित्य ने कहा कि मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय के कुशल नेतृत्व में 21 क्विंटल प्रति एकड़ के मान से धान खरीदी की जा रही है, जो हम किसानों के लिए बड़ी राहत की बात है। जिसके लिए किसान ने मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय के प्रति आभार व्यक्त किया हैं।