
खैरागढ़ :– भाजपा की संगठन महापर्व केंद्रीय नेतृत्व एवं प्रदेश संगठन में चल रही है,महापर्व के अंतर्गत सदस्यता अभियान के तहत खैरागढ़ छुईखदान गंडई जिला में 40000 ऑनलाइन एवं 20000 ऑफलाइन इस तरह कुल 60000 सदस्य बनने के बाद जिला में 780 सक्रिय सदस्य भी बनाए गए,तत्पश्चाप जिला में दो नवीन मंडलों का भी गठन हुआ है।। जिसमें मां नर्मदा एवं ठेलकाडीह को नए मंडल बनाए जाने के बाद जिला के 8 मंडल में गंडई मंडल छोड़कर सभी मंडलो मे विधिवत घोषणा हो गया है।। मंडल वार राय सुमारी पश्चात प्रदेश भाजपा संगठन के निर्देशानुसार प्रदेश चुनाव प्रभारी खूबचंद पारख, प्रदेश अध्यक्ष किरण सिंह देव, प्रदेश संगठन महामंत्री पवन साय , संभाग प्रभारी भूपेंद्र सिंह सवननी के मार्गदर्शन में जिला चुनाव अधिकारी चंदूलाल साहू पूर्व सांसद व उनके सहयोगी टीके चंदेल एवं वीरेंद्र जैन द्वारा सभी मंडल के लिए चुनाव अधिकारी क्रमशः गिरिराज किशोर दास वैष्णव,खमन ताम्रकार,अनिल अग्रवाल, रामाधार रजक,पूरन वर्मा, निजाम मांडवी,विकेश गुप्ता व परमानंद साहू सभी अपने-अपने मंडल में जाकर मंडल से आए राय सुमारी को भाजपा जिला कोर कमेटी के माध्यम से तीन-तीन नामो का पैनल बनाकर प्रदेश नेतृत्व को भेजा गया और प्रदेश से अनुशंसा पश्चात सांसद संतोष पांडे,प्रदेश कार्य समिति सदस्य विक्रांत सिंह, कोमल जंघेल एवं जिला अध्यक्ष घम्मन साहू एवं जिला के वरिष्ठ नेताओं की सहमतिपश्चात जिला के भौगोलिक व सामाजिक समीकरण को दृष्टिगत रखते हुए केंद्रीय नेतृत्व व प्रदेश संगठन द्वारा मंडल अध्यक्षों के लिए दिए गए मापदंड के अनुरूप चयन किया गया।। मंडल अध्यक्ष की नियुक्ति हो जाने पश्चात सभी वर्ग एवं समाजों में उल्लास एवं उत्साह बना हुआ है,कि विश्व के सबसे बड़ी पार्टी भारतीय जनता पार्टी के मंडल अध्यक्ष की नियुक्ति में जिला के वरिष्ठ नेताओं द्वारा सभी वर्ग को साधने में सफल हुए हैं।। जिसे खैरागढ़ जिला की भाजपा संगठन और अधिक मजबूत होगी और पूरी संगठन एक होकर आगामी चुनाव में प्रचंड जीत के साथ कांग्रेस को पटखनी देने के लिए सामाजिक रणनीति बनाने में सफल हो गई है ।। लोधी समाज से खैरागढ़ मंडल में दिनेश वर्मा जो पहले मंडल में मंत्री के रूप में कार्य कर चुके हैं,उन्हें अध्यक्ष का दायित्व दिया गया।।वही मंडल पाड़ादाह में महामंत्री के रूप में कार्य करने वाले गोरेलाल वर्मा को अध्यक्ष की बागडोर सौपा गया है, साहू समाज से साल़हेवारा मंडल में शत्रुघ्न साहू को बनाकर साहू समाज को साधने की कोशिश किया है।। पटेल समाज का दायित्व नवीन मंडल नर्मदा में जिला के मंत्री रहे आनंद पटेल का चयन किया है।। सतनामी समाज का भी प्रतिनिधित्व नवीन मंडल ठेलकाडीह में भोज बंजारे को सौपा गय है।। खैरागढ़ ग्रामीण के नाम रहे मंडल का नाम परिवर्तित कर बाजार अतारिया किया गया है।। जिसमें मंडल के महामंत्री रहे देव कुमार सेन को प्रमोशन कर अध्यक्ष का दायित्व दिया गया है।। इसी तरह जैन समाज से भावेश कोचर को छुईखदान मंडल का अध्यक्ष बनाया गया है।।
यतेन्द्र जीत सिंह “छोटू”, पी. न्यूज़, ब्यूरो चीफ, खैरागढ़ -छुईखदान-गंडई जिला।।09425566035,06264569376..