
00मिनी गार्डन टिकरापारा व जिम शाला में दिखाई दे रही है भ्रष्टाचार कि बु,
00नगरपालिका प्रसाशन को दिखाया लचर व्यवस्था, दुरुस्त करने के दिए निर्देश,
00पालिका प्रसाशन क़र रही है भाजपा सरकार की शासकीय राशि का दुरूपयोग,
00पूर्व नगर पालिका अध्यक्ष 37 लाख के भ्रष्टाचार के साथ साय सरकार की वाशिंग मशीन में धुल होती नजर आ रही है,
खैरागढ़ :– शहर के वार्डों का निरीक्षण कार्यक्रम के अंतर्गत, कांग्रेस का मिशन संडे सफर नगर की समस्याओं की ओर के अंतर्गत विधायक यशोदा नीलांबर वर्मा के निर्देश पर कांग्रेस प्रतिनिधि मंडल ने मिशन सन्डे सफ़र नगर की समस्याओं की ओर के अंतर्गत रविवार को विधायक प्रतिनिधि मनराखन देवांगन के अगुवाई में नगर के वार्ड क्रमांक 19 गोकुल नगर टिकरापारा में डेढ़ वर्ष पूर्व बने मिनी गार्डन का निरीक्षण किया गया।। वार्ड के मिनी गार्डन नगर पालिका द्वारा करीब 5 लाख की लागत से बनाया गया है।।लेकिन डेढ़ वर्ष बाद भी गार्डन शुरू नहीं होने के कारण वार्ड के नागरिक व बच्चों उपयोग नहीं कर पा रहे हैं और गार्डन में एक साल से ताला लगा हुआ है।। बच्चे दीवाल फांदकर गार्डन में जाते हैं, जिससे गंभीर चोट लगने की संभावना बनी हुई है, गार्डन में लाइट लगा हुआ है,परंतु लाइट का कनेक्शन नहीं हुआ है,साथ ही गोकुल नगर वार्ड जाने का मुख्य रास्ता का स्टिक लाइट भी कई महीनो से बंद है।। गार्डन में देखरेख के अभाव में बड़ी-बड़ी घास व खरपतवार है।। विधायक प्रतिनिधि मनराखन देवांगन ने तत्काल सीएमओ को फोन कर स्थिति से अवगत कराया उसके बाद सीएमओ ने मौके पर राजस्व निरीक्षक मनोज शुक्ला व टोडर सिंह को मौके पर भेजा, मनराखन देवांगन ने बताया कि ठेकेदार द्वारा नगरपालिका को हैण्डओवर करे 1 वर्ष पूर्ण हो गया है।। परंतु मिनी गार्डन में ताला लगा हुआ है।।ताला की चाबी भाजपा पार्षद रखे हुए हैं।। वार्ड के नगर पालिका व बच्चे गार्डन का उपयोग नहीं कर पा रहे हैं।। कांग्रेस प्रतिनिधि मंडल ने तीन दिन में मिनी गार्डन में ताला खोलकर साफ सफाई लाइट ठीक कर गार्डन को आम लोगों बच्चों के उपयोग के लिए सुचारू रूप से शुरू करने के निर्देश दिए हैं।। कांग्रेस प्रतिनिधिमंडल ने गोकुल नगर वार्ड से सीधा राजा लाल बहादुर सिंह क्लब पहुंचे जहां जिम शाला का निरीक्षण किया क्लब जाने से पता चला कि एक वर्ष से जिम बंद पड़ा है तथा वहां ताला लगा हुआ था कबाड़ सामान वह गंदगी से पटी पड़ी है।। जगह-जगह गाय का गोबर व कबाड़ी मलमा कमरा अंदर पड़ा हुआ है।।नगरपालिका के तत्कालीन अध्यक्ष ने 37 लाख का जिम सामग्री क्लब में होना बताया था ।। वहां केवल पुराने जिम सामग्री ही है नई सामग्री नहीं है,क्लब में ताला लगा हुआ था।। कर्मचारियों को फोन से सूचना देने पर कर्मचारी हेमंत रजक ने कमरे का ताला खोला तो जिम सामग्री की भ्रष्टाचार साफ तौर पर दिखाई दे रहा था।। मनराखन देवांगन ने कहा कि नगर पालिका पूरी तरह हर मामले में फेल नजर आ रही है, जिम शाला 1 साल से बंद पड़ा है, कोई सत्ताधारी जनप्रतिनिधि ध्यान नहीं दे रहे हैं,सिर्फ कमिसंनखोरी में व्यस्त है,जनता की हित के कामो को नजर अंदाज कर रहे है,ऐसा लग रहा है, जैसे की भाजपा सिर्फ और सिर्फ जनता को लुटने का काम कर रही है,हर गली मोहल्ले में भ्रष्टाचार का आलम नजर आ रहा है।।
नगर पालिका नेता प्रतिपक्ष दीपक देवांगन ने बताया कांग्रेस ही नगर पालिका प्रशासन का बंद आंख खोलने मुहिम चला रहे हैं।। शहर के युवा साथी व्यायाम करने आते है परंतु नगरपालिका का जिम शाला बंद होने से नगर के युवा मजबूरी में प्राइवेट जिम शाला में मोटी रकम चुकाकर जाना पड़ रहा है,जो नगर पालिका के लिए दुर्भाग्य जनक है।। इसी जिम शाला के लिए सामग्री खरीदी में फर्जीवाड़ा तथा 37 लाख का बिना सामान आए भुगतान करने पर तत्कालीन सीएमओ को शासन ने निलंबित किया था।। परंतु तत्कालीन अध्यक्ष के ऊपर आज तक कोई कार्यवाही नहीं किया गया है,37 लाख के चेक में तत्कालीन सीएमओ व तत्कालीन अध्यक्ष के संयुक्त हस्ताक्षर हैं।। तत्कालीन अध्यक्ष भाजपा प्रवेश करने के बाद साय सरकार की वाशिंग मशीन में धुल गए है।।
इस मौके पर प्रतिनिधि मंडल में मनराखन देवांगन के साथ नेता प्रतिपक्ष दीपक देवांगन, विधायक प्रतिनिधि अरुण भारद्वाज , पूर्व नगर पालिका उपाध्यक्ष राधेश्याम यादव, पूरन सारथी, सूर्यकांत यादव, रतन सिंग्गी, महेश यादव, रविंद्र सिंह गहरवार, संत निषाद, यतेन्द्रजीत सिंह, शेखर दास वैष्णव, रामानंद यादव, छोटू यादव सहित अन्य लोग मौजूद थे।।
यतेन्द्र जीत सिंह “छोटू”, पी न्यूज़ ब्यूरो चीफ, खैरागढ़ -छुईखदान-गंडई जिला।।09425566035,06264569376..