
खैरागढ़ :– यह अत्यंत दुख की बात है कि राजपरिवार के वरिष्ठ सदस्य रतिदमन सिंह (चालुक्य) का 23 दिसंबर, सोमवार को दोपहर 3 बजे आकस्मिक देहावसान हो गया। उनका निधन एक अपूरणीय क्षति है, जिससे परिवार और समाज दोनों ही शोक संतप्त हैं। रतिदमन सिंह स्वर्गीय रक्षपाल सिंह (टेलीटोला वाले) के छोटे पुत्र थे और रितेश दमन सिंह (गुड्डा) के पिता थे।
रतिदमन सिंह का जीवन एक प्रेरणा था, उन्होंने अपने परिवार और समाज के प्रति हमेशा अपने कर्तव्यों का पालन किया और सदैव उच्च नैतिक मूल्यों का पालन किया। उनका निधन समाज के लिए एक बड़ी क्षति है, और उनके योगदान को हमेशा याद किया जाएगा।
उनका अंतिम संस्कार मंगलवार 24 दिसंबर को दोपहर 1 बजे राजपरिवार के लालपुर स्थित मुक्तिधाम में किया जाएगा। इस दुःख की घड़ी में हम सभी शोक संतप्त परिवार के साथ हैं और ईश्वर से प्रार्थना करते हैं कि उनकी आत्मा को शांति मिले। उनके परिवार के सभी सदस्य और प्रियजन इस समय गहरे दुख में हैं।
यतेन्द्र जीत सिंह “छोटू”, पी न्यूज़ ब्यूरो चीफ, खैरागढ़ -छुईखदान-गंडई जिला।।09425566035,06264569376..