
सक्ती :– मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के निर्देषन में किसान हितैषी प्रदेष सरकार द्वारा उपार्जन केंद्रों में किसानों की उपज की सुगम और पारदर्शी खरीददारी के लिए आवश्यक व्यवस्थाए की गई है। इसके तहत किसानों को उनकी मेहनत की उचित कीमत मिल रही है। ऑनलाइन टोकन प्रणाली, बारदाने की पर्याप्त उपलब्धता, और त्वरित तौलाई जैसी सुविधाएं किसानों को अपने धान बेचने में अधिक सहजता और पारदर्शिता प्रदान कर रही हैं। जिसके कारण जिले के धान खरीदी केद्रों में सुचारू व्यवस्थाओ के बीच किसान खुश होकर अपने धान विक्रय कर रहे हैं।
धान उपार्जन केंद्र पोरथा में अपना धान विक्रय के लिए पहुँचे पोरथा के किसान अवध किशोर राठौर ने धान खरीदी केंद्र पोरथा में धान विक्रय के लिए किसानों हेतु की गई व्यवस्था पर प्रसन्नता जाहिर की। उन्होंने बताया कि धान खरीदी केंद्र में धान विक्रय में किसी प्रकार की समस्या नहीं हुई, बड़ी सरलता से उनका धान विक्रय हो गया। किसान अवध किशोर राठौर धान खरीदी केंद्र पोरथा में धान विक्रय के लिए पहुंचे। उन्होंने कहा कि किसानों के लिए धान की तौलाई और बिक्री की प्रक्रिया को सरल और सुगम बनाने के लिए ऑनलाइन टोकन प्रणाली लागू की गई है। मोबाइल के जरिए टोकन प्राप्त करने की व्यवस्था से किसानों को लंबी कतारों से बचने में मदद मिल रही है। साथ ही केंद्र में बारदाने की पर्याप्त उपलब्धता से उनकी और अन्य सभी किसानों की फसल बिना किसी परेशानी के तौलाई हो गई। उन्होंने धान खरीदी केद्रों में उचित व्यवस्थाओं के लिये मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय और जिला प्रषासन का आभार व्यक्त किया हैं।