
खैरागढ़ :– पी.एमश्री.डाक्टर पदुमलाल पन्नालाल बक्शी उच्चतर माध्यमिक शाला में वीर बाल दिवस का आयोजन किया गया।। जिसमें मुख्य अतिथि राजनांदगांव जिला पंचायत उपाध्यक्ष विक्रांत सिंह, अध्यक्षता जिला पंचायत सभापति व जिला भाजपा अध्यक्ष घम्मन साहू, विशिष्ट अतिथि नगर पालिका परिषद की अध्यक्ष गिरीजा चंद्राकर, उपाध्यक्ष अब्दुल रज्जाक खान, विधायक प्रतिनिधि यतेंद्र जीत सिंह व अध्यक्ष एस.एम.डीसी पपु. बक्शी शाला शशांक ताम्रकार उपस्थित रहे।। डॉ पदुमलाल पुन्नालाल बक्शी स्कूल खैरागढ़ में आयोजित वीर बाल दिवस कार्यक्रम में शामिल हुए।। उन्होंने गुरु गोविंद सिंह के साहिबजादों बाबा जोरावर सिंह एवं बाबा फतेह सिंह के बलिदान को नमन करते हुए श्रद्धांजलि अर्पित की।। विक्रांत सिंह ने अपने संबोधन में कहा कि बाबा जोरावर सिंह और बाबा फतेह सिंह ने धर्म और मातृभूमि की रक्षा के लिए अपने प्राण न्योछावर कर दिए।। मातृभूमि और धर्म रक्षा के लिए उनकी शहादत अमर रहेगा।। विक्रांत सिंह ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा 2022 से शुरू किए गए।। वीर बाल दिवस को ऐतिहासिक पहल बताते हुए,कहा कि यह दिवस हमें अपने कर्तव्यों और समर्पण की प्रेरणा देता है।।इस अवसर पर बाबा जोरावर सिंह और बाबा फतेह सिंह के जीवन पर आधारित चलचित्र का प्रदर्शन भी किया गया, ताकि बच्चे उनसे प्रेरणा लेकर अपने जीवन में अच्छे मूल्य अपनाएं। कार्यक्रम को अन्य वक्ताओं ने भी सम्बोधित किया ।।
इस दौरान अध्यक्ष रानी रश्मि देवी शासकीय महाविद्यालय विकेश गुप्ता, जिला भाजयुमो अध्यक्ष आयश सिंह, मंडल भाजपा अध्यक्ष गोरेलाल वर्मा, अध्यक्ष रानी रश्मि देवी महिला महाविद्यालय व पार्षद मोनिका रजक,विनय देवांगन, धर्मेंद्र सांखला, पार्षद व्दय सुमित टांडिया, रूपेंद्र रजक, अपर कलेक्टर प्रेम कुमार पटेल,जिला शिक्षा अधिकारी लालजी व्दिवेदी, शिक्षक अनुराग सिंह, किरण सिंह, आशीष मिश्रा, संजय श्रीवास्तव, शैलीनी सिंह,करूणा सिंह सहित बड़ी संख्या में छात्र-छात्राएं एवं अधिकारी कर्मचारी उपस्थित रहे।।
यतेन्द्र जीत सिंह “छोटू”, पी न्यूज़ ब्यूरो चीफ, खैरागढ़ -छुईखदान-गंडई जिला।।09425566035,06264569376..