
00 परिजन लगा रहे युवक की हत्या का आरोप
00 हत्या या दुर्घटना खैरागढ़ पुलिस जांच में जुटी
खैरागढ़ :– पुल के निचे मिली नगर के युवा छत्तीसगढ़ फर्नीचर व्यवसाई की लाश, डोंगरगढ़ – मुढ़ीपार मार्ग पर जिला मुख्यालय से महज 5 किलो मीटर दूर ग्राम गर्रापार मोड़ में पुल के नीचे फर्नीचर व्यवसायी की लाश मिलने से सनसनी फैल गई है।। व्यवसायी का शव मिलने के बाद परिजनों सहित ग्रामीण हत्या की आशंका जता रहे है।।
जानकारी अनुसार देवादास वर्मा पिता जगेश्वर वर्मा उम्र 45 वर्ष निवासी ग्राम गर्रापार की लाश गांव से ठीक पहले अंधे मोड़ पर पुल के नीचे पड़ी मिली।। सुबह परिजनों ने युवक को मृत देखा जिसके बाद पुलिस थाने में इसकी सूचना दी गई।। मृतक खैरागढ़ के दाऊचौरा में संचालित छत्तीसगढ़ फर्नीचर का मालिक है और शाम 7 बजे रोज की तरह दुकान बंद कर गृहग्राम गर्रापार लौट रहा था।।लगभग एक घंटे बाद रात 8 बजे परिजनों ने देवा से मोबाइल पर संपर्क साधा लेकिन उसका मोबाइल बंद मिला।। देवा के मोबाइल बंद मिलने और घर नहीं पहुंचने के बाद परिजन चिंतित हो गए और उसकी खोजबीन करने लगे। परिजनों ने रात 11 बजे थाने में देवा के घर नहीं पहुंचाने और गुमशुदगी की सूचना दी थी।। *परेशान परिजन देर रात तक देवा को आसपास ढूंढते रहे* परिजन सुबह पौ फटने के बाद फिर से उसकी तलाश शुरू की।। इस बीच सुबह 6.30 बजे भतीजे राकेश ने पुल के नीचे देवा को मृत अवस्था में देखा और देवा की लाश को देखकर परिजनों सहित गांव में सनसनी फैल गई।। मौके पर देवा पुल के नीचे मृत पड़ा मिला।। परिजनों ने बताया कि देवा अपनी मोटर सायकल के नीचे दबा था।। इसके बाद मामले की जानकारी देवा के बेटे ने थाने जाकर दी जिसके बाद पुलिस मौके पर पहुंची।। पुलिस ने देवा
के पास से मोबाइल, गुटका, डायरी और पेन को जप्त किया है।। देवा की हत्या हुई है या दुर्घटना में उसकी मौत हुई है,इस मामले को लेकर खैरागढ़ पुलिस जांच में जुट गई है।। इधर देवा की मौत के बाद उसकी पत्नी, 3 बच्चों और परिजन सदमे में है।।
यतेन्द्र जीत सिंह “छोटू”, पी न्यूज़ ब्यूरो चीफ, खैरागढ़ -छुईखदान-गंडई जिला।।09425566035,06264569376..