
00 खैरागढ़ छुईखदान गंडई जिला में महिलाओं का दबदबा,
00 नगर पालिका परिषद, नगर पंचायत, जनपद पंचायत सहित नवगठित जिला पंचायत में अध्यक्ष पद महिला आरक्षित,
खैरागढ़ :– छत्तीसगढ़ पंचायत संचालनालय ने शनिवार को जिला पंचायत अध्यक्ष पदों के लिए प्रवर्गवार आरक्षण की घोषणा की है।। यह महत्वपूर्ण निर्णय ठाकुर प्यारेलाल पंचायत एवं ग्रामीण विकास संस्थान निमोरा, रायपुर के ऑडिटोरियम हॉल में शनिवार की सुबह 11 बजे आयोजित एक बैठक में लिया गया।। जिसमें नवगठित खैरागढ़ छुईखदान गंडई जिला पंचायत अध्यक्ष पद अनारक्षित महिला वर्ग के लिए आरक्षित हुआ।। इससे पहले जनपद पंचायत खैरागढ़ अध्यक्ष महिला अनारक्षित, छुईखदान जनपद पंचायत ओबीसी महिला, नगर पंचायत छुईखदान अनारक्षित महिला वर्ग के लिए आरक्षित हुआ।। केसीजी जिले के गंडई नगर पंचायत अध्यक्ष अनारक्षित मुक्त हुआ है।। इसके साथ खैरागढ़ नगर पालिका परिषद अध्यक्ष पद भी अनारक्षित महिला के लिए आरक्षित हो गया है।। लेकिन खैरागढ़ नगर पालिका परिषद के चुनाव के लिए अभी दो वर्ष का समय है।। त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव और नगरीय निकाय चुनाव आरक्षण प्रक्रिया के बाद अच्छे-अच्छे दिग्गज पुरुष नेताओं को चुनाव मैदान में उतरने जमीन तलासने के लिए एडी चोटी की जोर लगाने पड़ेगी और कई दिग्गज नेताओं को घर बैठना भी पढ सकता है।।आरक्षण प्रक्रिया के बाद से भाजपा कांग्रेस के कई ऐसे दिग्गज नेताओं को अपने क्षेत्र भी बदलने पड सकते हैं।।वहीं आरक्षण प्रक्रिया होने के बाद से केसीजी जिले में राजनीतिक सरगर्मीयां बढ़ गई है।।
यतेन्द्र जीत सिंह “छोटू”, पी न्यूज़ ब्यूरो चीफ, खैरागढ़ -छुईखदान-गंडई जिला।।09425566035,06264569376..