
खैरागढ़/छुईखदान: ग्राम कालेगोंदी (गंडई) में मनहरण जंघेल के यहां श्रीमद् भागवत महापुराण ज्ञान यज्ञ सप्ताह कथा का आयोजन किया गया। कथा में भगवान की महिमा और उनके महत्व का वर्णन किया गया।
समापन दिवस पर खैरागढ़ की विधायक यशोदा नीलांबर वर्मा विशेष रूप से उपस्थित रहीं। उन्होंने कथा स्थल पर श्रीफल नारियल भेंट कर आशीर्वाद लिया और भगवान की कृपा की कामना की। विधायक वर्मा ने कहा कि श्रीमद् भागवत कथा से जीवन में सकारात्मकता और आध्यात्मिक ऊर्जा का संचार होता है। उन्होंने सभी से आग्रह किया कि समय निकालकर ऐसी कथाओं को सुनें और भगवान का आशीर्वाद प्राप्त करें।
इस आयोजन में क्षेत्र के कई श्रद्धालुओं ने भाग लिया और भगवान के प्रति अपनी भक्ति व्यक्त की। श्रीमद् भागवत कथा में भगवान की महिमा और उनके दिव्य संदेशों को जनमानस तक पहुंचाने का प्रयास किया गया। आयोजन समिति ने भी इस धार्मिक अनुष्ठान को सफल बनाने के लिए सभी का धन्यवाद किया।
यतेन्द्र जीत सिंह “छोटू”, पी न्यूज़ ब्यूरो चीफ, खैरागढ़ -छुईखदान-गंडई जिला।।09425566035,06264569376..