
खैरागढ़ :— विधानसभा क्षेत्र सहित अविभाजित राजनांदगॉव जिले की राजनीति मे सालो धमक रखने वाले राजपरिवार की बिटिया राजकुमारी शताक्षी देवव्रत सिंह ने खानदान की राजनैतिक विरासत को संभालने कदम आगे बढ़ाया है।। जालबांधा क्षेत्र क्रमांक 9 अनारक्षित वर्ग से बतौर कांग्रेस प्रत्याशी जिपं सदस्य के लिए आवेदन जमा कर उन्होने यह प्रमाणित कर दिया है,कि दो साल से रिक्त कमल विलास पैलेस की राजनैतिक शून्यता को दुबारा भरने वो पूरी तरह से तैयार हो गई है।। उनकी दावेदारी के बाद से लोगो मे इस बात को लेकर जबर्दस्त चर्चा है कि अब परिवार की राजनैतिक विरासत अब वही संभालेंगी और यदि ऐसा हुआ तो लोगो के दिलो दिमाग मे उनकी दादी रानी रश्मिदेवी सिंह की सहजता, सौम्यता और मर्यादा की वो छवि ताजा हो जाएगी,जिसके लिए लोग उनके निधन के सालो बाद भी याद करते नही थकते।। उनकी दावेदारी के बाद से जानकारो का कहना है,कि पिता दिवंगत राजा देवव्रत की राजनैतिक छवि से ज्यादा लाभ शताक्षी को अपनी दादी रानी रश्मिदेवी सिंह से मिलते जुलते चेहरे और सौम्यता का मिलेगा।।
पूर्व सांसद और विधायक पिता राजा देवव्रत सिंह के सबसे ज्यादा करीब रहने के कारण राजकुमारी शताक्षी का आम लोगो से मिलना जुलना लगातार होता रहा है।। इलाके के छोटे बड़े कार्यकर्ता से उनकी सीधी बातचीत भी चुनाव के दौरान काम आएगी।। पिता के निधन बाद अस्थि कलश यात्रा मे राजा को श्रद्धांजलि देने पहुॅचे लोग भी उन्हे करीब से जान गए और इसका पूरा लाभ जिपं सदस्य चुनाव के दौरान उनको मिलेगा।। इसके अलावा सबसे महत्वपूर्ण चीज जो उनकी जीत की राह को आसान बना सकती है,वो संपति विवाद के चलते उदयपुर और कमल विलास पैलेस मे तालाबंदी है,जो जिपं क्षेत्र तो क्या पूरे इलाके मे सहानुभूति बटोरने के लिए पर्याप्त है।।
यतेन्द्र जीत सिंह “छोटू”, पी न्यूज़ ब्यूरो चीफ, खैरागढ़ -छुईखदान-गंडई जिला।।09425566035,06264569376..