
खैरागढ़ :– कलेक्टर चन्द्रकांत वर्मा और पुलिस अधीक्षक त्रिलोक बंसल ने आज गणतंत्र दिवस के अवसर पर राजा फतेह सिंह खेल मैदान में 26 जनवरी को आयोजित होने वाले मुख्य समारोह की तैयारियों के अंतिम रिहर्सल का निरीक्षण किया।। निरीक्षण के दौरान कलेक्टर ने कार्यक्रम स्थल पर की गई तैयारियों का जायजा लिया। उन्होंने कार्यक्रम अनुसार बैठक व्यवस्था सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।। रिहर्सल में मुख्य अतिथि का आगमन, ध्वजारोहण, जनता के नाम मुख्यमंत्री के संदेश का वाचन, सांस्कृतिक कार्यक्रम, शहीदों के परिजनों से मुलाकात व सम्मान एवं पुरस्कार वितरण आदि का रिहर्सल किया गया।।कलेक्टर वर्मा ने कार्यक्रमों के रिहर्सल का अवलोकन करने के बाद संबंधित अधिकारियों को कार्यक्रम को गरिमामय और प्रभावी बनाने के लिए आवश्यक मार्गदर्शन भी दिए।। उल्लेखनीय है कि जिले में आयोजित होने वाले गणतंत्र दिवस मुख्य समारोह के मुख्य अतिथि के रूप में जाँजगीर चांपा लोकसभा क्षेत्र की सांसद कमलेश जांगड़े शामिल होंगी।। इस अवसर पर एडीएम एवं जिला पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी प्रेम कुमार पटेल, अपर कलेक्टर सुरेन्द्र कुमार ठाकुर, अतिरिक्त पुलिस अधीक्ष नितेश कुमार गौतम, संयुक्त कलेक्टर सुमन राज, एसडीएम खैरागढ़ टंकेश्वर प्रसाद साहू सहित अन्य जिला स्तरीय अधिकारी—कर्मचारी उपस्थित थे।।
12 विभागों की निकलेगी झांकी
गणतंत्र दिवस के अवसर पर राजा फतेह सिंह खेल मैदान में 26 जनवरी को आयोजित होने वाले मुख्य समारोह में कुल 12 विभागों द्वारा अलग—अलग थीम पर झांकी निकाली जाएगी।।
जिसमें कृषि विकास विभाग, उद्यानिकी विभाग, वन विभाग, शिक्षा विभाग, स्वास्थ्य विभाग, आदिम जाति तथा अनुसूचित जाति विकास विभाग, महिला एवं बाल विकास विभाग, पंचायत एवं ग्रामीण विकास विभाग, पशु चिकित्सा विभाग, मत्स्य पालन विभाग, नगरीय प्रशासन विभाग और लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी विभाग शामिल है।।
यतेन्द्र जीत सिंह “छोटू”, पी न्यूज़ ब्यूरो चीफ, खैरागढ़ -छुईखदान-गंडई जिला।।09425566035,06264569376..