
खैरागढ़ :– रानी रश्मि देवी सिंह शासकीय महाविद्यालय एवं कन्या महाविद्यालय खैरागढ़ के स्नातक एवं स्नातकोत्तर छात्र- छात्राओं का शैक्षणिक भ्रमण प्राचार्य डाॅ.ओपी गुप्ता के निर्देशानुसार प्रो.यशपाल जंघेल के मार्गदर्शन एवं पूर्व छात्रसंघ प्रभारी जे के वैष्णव के गाइड में संपन्न हुआ।।
इस भ्रमण में खल्लारी माता मंदिर, चण्डी माता मंदिर बागबाहरा, उड़ीसा के नरसिंह नाथ मंदिर, झरना, कपिल धारा, जगन्नाथ पुरी धाम दर्शन पूजा, कोणार्क का सूर्य मंदिर, चंद्रभागा समुद्र तट, उड़ीसा की राजधानी भुवनेश्वर में स्थित लिंगराज मंदिर, खंडगिरि और उदयगिरि गुफाओं का भ्रमण, दिगम्बर जैन मंदिर सहित जूलाजिकल पार्क एवं नंदनकानन चिड़ियाघर , सम्बलपुर समलेश्वरी माता मंदिर, हीराकुंड डैम का अवलोकन किया।।
पूर्व शैक्षणिक भ्रमण अधिकारी जे के वैष्णव ने शैक्षणिकोत्तर गतिविधियों में यात्रा को व्यक्तित्व विकास हेतु, आवश्यक बताते हुए यात्रा में अनुशासित रुप छात्र छात्राओं के व्यवहार पर बधाई शुभकामनाएं दी।। प्रो. यशपाल जंघेल ने एम ए हिंदी एवं समाजशास्त्र के विद्यार्थियों को भ्रमण के महत्व को बताया।। डाॅ. उमेंद कुमार चंदेल ने यात्रा के संस्मरण को लिपिबद्ध करने तथा दर्शनीय स्थलों में तात्कालिक स्वरचित कविता के माध्यम से विद्यार्थियों को मौलिक रचना के लिए प्रेरित किया।।
कन्या महाविद्यालय से पायल सुधाकर, टूर दलनायक सुनिल वर्मा , पूजा , मधु, सदानंद, गौकरण, जागृति, विवेक, संजय, दामिनी, लक्ष्मी, आंचल,चंचल, चांदनी, जिज्ञासा सहित बड़ी संख्या में छात्र- छात्राएं शामिल रहे।। प्रभारी प्राचार्य डाॅ. जितेंद्र साखरे एवं पूर्व ग्रंथपाल जे के वैष्णव ने सफल शैक्षणिक भ्रमण पर बधाई एवं शुभकामनाएं दी। उक्त जानकारी दलनायक सुनील वर्मा हिन्दी विभाग ने दी।।
यतेन्द्र जीत सिंह “छोटू”, पी न्यूज़ ब्यूरो चीफ, खैरागढ़ -छुईखदान-गंडई जिला।।09425566035,06264569376..