
खैरागढ़ :– गणतंत्र दिवस के अवसर पर कलेक्टर चंद्रकांत वर्मा ने कलेक्ट्रेट परिसर में राष्ट्रीय ध्वज फहराकर सलामी दी।। उन्होंने राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की प्रतिमा एवं तैलचित्र पर माल्यार्पण किया।। इस दौरान जिला कार्यालय सभाकक्ष में आयोजित कार्यक्रम में कलेक्टर श्री वर्मा ने गणतंत्र दिवस के उपलक्ष्य पर जिलेवासियों को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनांए प्रेषित की।।
कलेक्टर ने जिलेवासियों को गणतंत्र दिवस की शुभकामनाएं देते हुए सभी शासकीय अधिकारियों और कर्मचारियों से समयबद्धता और कर्तव्यनिष्ठा का पालन करने की अपील की।। उन्होंने कहा सभी अधिकारी और कर्मचारी समय का पालन करें, नागरिकों से सौहार्दपूर्ण व्यवहार करें। उनकी समस्याओं को ध्यान से सुनें और समाधान के लिए आवश्यक कदम उठाएं। साथ ही कार्यालय परिसरों को स्वच्छ और व्यवस्थित रखें।।कार्यक्रम में उत्कृष्ट कार्य करने वाले अधिकारी—कर्मचारियों को प्रशस्ति-पत्र देकर सम्मानित किया गया।।इस अवसर पर एडीएम प्रेम कुमार पटेल, अपर कलेक्टर सुरेन्द्र कुमार ठाकुर, संयुक्त कलेक्टर सुमन राज, डिप्टी कलेक्टरद्वय अविनाश ठाकुर व पूजा पींचा सहित विभिन्न विभाग के अधिकारी एवं कार्यालयीन स्टॉफ उपस्थित रहे।।
यतेन्द्र जीत सिंह “छोटू”, पी न्यूज़ ब्यूरो चीफ, खैरागढ़ -छुईखदान-गंडई जिला।।09425566035,06264569376..