
00 कांग्रेस भाजपा दोनों राष्ट्रीय दल के अध्यक्ष एवं पार्षद पद के उम्मीदवारो ने गाजे बाजे के साथ रैली निकालकर दाखिल किया नामांकन
00 कांग्रेस से टाकेश्वर शाह खुसरो तो भाजपा से राजेश मेहता आमने सामने।।
00 कांग्रेस की नामांकन रैली में विधायक यशोदा नीलांबर वर्मा,तो भाजपा की नामांकन रैली में जिला पंचायत उपाध्यक्ष विक्रांत सिंह उपस्थित रहे
खैरागढ़ :– नगरीय निकाय चुनाव में नामांकन दाखिले के अंतिम दिन कांग्रेस – भाजपा ने किया शक्ति प्रदर्शन।।नगर पंचायत गंडई चुनाव के अध्यक्ष एवं पार्षद पद के लिए नामांकन भरने की आखिरी दिन मंगलवार 28 जनवरी को कांग्रेस -भाजप दोनों ही पार्टी के प्रत्याशियों ने नामांकन भरा।। इससे पहले भाजपा कांग्रेस दोनों ही पार्टी के प्रत्याशियों ने शक्ति प्रदर्शन किया।। गाजे बाजे के साथ रैली निकालते हुए गंगई माता से आशीर्वाद लेते हुए नामांकन भरने के लिए एसडीएम कार्यालय पहुंचे।। कांग्रेस की तरफ से प्रत्याशियों के साथ विधायक यशोदा नीलांबर वर्मा सहित कांग्रेस के वरिष्ठ नेता व कार्यकर्ता नामांकन रैली में शामिल हुए।। इसके अलावा भाजपा प्रत्याशियों के मनोबल बढ़ाने के लिए भाजपा के जिला पंचायत उपाध्यक्ष विक्रांत सिंह के साथ भाजपा के संगठन के लोग भी मौजूद रहे।। सर्वप्रथम कांग्रेस के अध्यक्ष पद के प्रत्याशी लाल टाकेश्वर शाह खुसरो सहित सभी 15 पार्टी के घोषित पार्षद प्रत्याशियों के साथ रैली के रूप में एसडीएम कार्यालय पहुंचे और नामांकन दाखिल किया गया। नामांकन दाखिल करने के बाद प्रत्यासियों ने पत्रकारों से कहा कि इस चुनाव में कांग्रेस की जीत होगी।। इस अवसर पर कांग्रेस के सभी पार्षद प्रत्याशी अध्यक्ष प्रत्याशी के साथ बड़ी संख्या में कांग्रेस के कार्यकर्ता मौजूद रहे।।जैसे ही कांग्रेस के प्रत्याशी नामांकन जमा करके निकले उसके बाद रैली के रूप में भाजपा के अध्यक्ष पद के प्रत्याशी पार्षद पद के प्रत्याशी एक साथ नामांकन दाखिल करने के लिए पहुंचे। भाजपा के अध्यक्ष पद के प्रत्याशी राजेश मेहता के साथ ही भाजपा के घोषित पार्षद प्रत्याशियो ने नामांकन दाखिल किया।। इस अवसर पर भाजपा के प्रत्यासी सहित पार्टी के वरिष्ठ कार्यकर्ता व नेता मौजूद रहे।।
गरमाया चुनावी माहौल
भाजपा और कांग्रेस के नामांकन भरने के बाद चुनावी माहौल गरमाने लगा है।। शक्ति प्रदर्शन में दोनो पार्टियों ने दम खम दिखाया।।इस शक्ति प्रदर्शन रैली और नामांकन प्रक्रिया ने नगर के चुनावी माहौल को और गरमा दिया है।। नामांकन प्रक्रिया शांतिपूर्ण तरीके से संपन्न हुई और दोनो पार्टियों के कार्यकर्ताओं ने इसे ऐतिहासिक दिन करार दिया।। नगर के लोगों में इस रैली को लेकर काफी चर्चा है।। आने वाले दिनों में यह देखना दिलचस्प होगा कि चुनावी समीकरण किस ओर रुख करता हैं।।
पुलिस की तगड़ी व्यवस्था रही
मंगलवार को भाजपा – कांग्रेस की नामांकन रैली को देखते हुए नामांकन स्थल पर पुलिस की तगड़ी व्यवस्था की गई थी।। एसडीओपी खुद मोर्चा संभाले हुए थे।। उनके साथ थाना प्रभारी भी अलग-अलग जगह ड्यूटी कर रहे थे।। नामांकन स्थल पर कहीं भी अप्रिय घटनाएं न हो इसके लिए पुलिस बल तैयार थी।। साथ ही साथ सुरक्षा के भी व्यापक बंदोबस्त किए थे।। नामांकन दाखिल का आखिरी दिन होने के कारण एसडीएम कार्यालय में काफी भीड़ भी रही।।
यतेन्द्र जीत सिंह “छोटू”, पी न्यूज़ ब्यूरो चीफ, खैरागढ़ -छुईखदान-गंडई जिला।।09425566035,06264569376..