
लखनऊ :– दिनांक 1 फरवरी 2025 को आदर्श व्यापारी एसोसिएशन के उत्तर प्रदेश अध्यक्ष राजेश सोनी की छोटी बहन की शनिवार शाम अचानक मृत्यु हो गई।
वो अपने पीछे 2 छोटे बच्चों को छोड़ गई। वो बहुत ही सामाजिक कार्यों में रुचि रखने वाली महिला थीं।
रविवार को ठाकुरगंज से उनकी शव यात्रा गुल्लाले घाट , लखनऊ पहुंचीं जहां उनका अंतिम संस्कार किया गया। पूरे विधि विधान से उनका संस्कार किया गया।
प्रदेश के व्यापारियों में शोक व्याप्त है।
अंत्येष्टि में सुनार समाज के विधायक विनय वर्मा एवं उत्तर प्रदेश विधि सलाहकार एडवोकेट सुनिधि चौधरी पूरे समय मौजूद रहीं।
मंडल अध्यक्ष राजकुमार रावत ने बताया मुंशी पुलिया, मयूर कॉम्प्लेक्स & फैजुल्लागंज के पदाधिकारी बंधुओं ने आज एक दिन के लिए अपने प्रतिष्ठान बंद रखे।
इन्दिरा नगर के विधि सलाहकार एडवोकेट सतेंद्र मिश्रा, संरक्षक एडवोकेट प्रीतम गुप्ता, अध्यक्ष इन्दिरा नगर आकाश अग्रवाल,सचिव सुनील रावत, शरद मेहरोत्रा, सितांशु सोनकर, आशुतोष अवधवाल, प्रतिबिंब गुप्ता, होटल एसोसिएशन अध्यक्ष निशांत दुबे, दुबग्गा इकाई के अध्यक्ष के के सोनी, पंकज निगम, रीतेश गुप्ता, हर्ष बंसल, सुनील सिंह, जीतेंद्र सिंह, डॉक्टर राहुल सोनी एवं सैकड़ों व्यापारीगण अधिवक्ता गण मौजूद रहे।