
खैरागढ़ :– हाल ही में कांग्रेस की जिला पंचायत सदस्य की वायरल हुई सूची को लेकर साहू समाज में जबरदस्त आक्रोश देखा जा रहा है।। इस सूची में पूरे केसीजी जिले में कहीं भी साहू समाज को स्थान नहीं दिया गया।। जिससे समाज के लोग खुद को ठगा हुआ महसूस कर रहे हैं।।
साहू समाज,जो कि एक बड़ा और प्रभावशाली समुदाय है प्रभावशाली समुदाय उसकी इस प्रकार से उपेक्षा किया जाना न केवल अन्यायपूर्ण है,बल्कि राजनीतिक दलों की संकीर्ण मानसिकता को भी दर्शाता है।। इस फैसले से समाज में रोष पनप रहा है और इसका असर आगामी चुनावों में देखने को मिल सकता है।।
सामाजिक नेताओं ने कहा कि यह अन्याय सहन नहीं किया जाएगा और जल्द ही पूरे समाज की ओर से एक निर्णायक कदम उठाया जाएगा।। उन्होंने चेतावनी दी कि यदि राजनीतिक दलों ने अपनी नीतियों में सुधार नहीं किया, तो साहू समाज मजबूती से अपना रुख स्पष्ट करेगा और इसका सीधा प्रभाव चुनाव परिणामों पर पड़ेगा।।
जल्द होगी समाज की बड़ी बैठक
साहू समाज के प्रमुख नेता इस मुद्दे पर आगे की रणनीति तय करने के लिए एक महा बैठक बुलाने जा रहे हैं।। इस बैठक में आने वाले समय में राजनीतिक दलों के खिलाफ कड़ा रुख अपनाने और लोकतांत्रिक तरीके से विरोध दर्ज कराने पर विचार किया जाएगा।।”हम अपने समाज के सम्मान के लिए किसी भी हद तक जाने को तैयार हैं। अब समय आ गया है कि राजनीतिक दल हमारी ताकत को पहचानें और हमें हमारा हक दें,भुनेश्वर साहू संरक्षक साहू समाज केसीजी..
यतेन्द्र जीत सिंह “छोटू”, पी न्यूज़ ब्यूरो चीफ, खैरागढ़ -छुईखदान-गंडई जिला।।09425566035,06264569376..