
खैरागढ़ :– जिला पंचायत क्षेत्र क्रमांक 09 की प्रत्याशी शताक्षी सिंह जालबांधा में अपने प्रचार अभियान के दौरान पंचर बनाने वाले हीरा वर्मा की साइकिल दुकान नुमा गुमटी पर अपने पिता दिवंगत राजा देवव्रत सिंह की फोटो देखकर शताक्षी सिंह की आंखों में आसूं आ गया और वो भावुक हो गईं।। प्रचार के दौरान पंचर दुकान पे पहुंची शताक्षी तो उस दुकान संचालक हीरा वर्मा ने बताया की 2003 में जालबांधा में किसी कार्यक्रम के दौरान उनके पिता दिवंगत राजा देवव्रत सिंह आए थे, जहां उन्होंने उससे बात की और जब वो दूर खड़े होकर बात कर रहे थे।।तो उन्होंने मुझे अपने करीब बुलाकर सीने से लगा लिया और कहा कि काम कोई भी हो इंसान सब बराबर हैं।। अपने जीवन के अविस्मरणीय पल को याद करने उन्होंने इस फोटो को संभाल कर रखा है।। वो शताक्षी सिंह को अपने सामने देखकर रूंधे गले से हीरा वर्मा ने कहा कि राजा साहब का दुनिया से जाना आज भी वो स्वीकार नहीं कर पाए हैं।। उन्होंने शताक्षी सिंह को अस्वस्थ किया कि ऐसे पिता की बिटिया की जीत सुनिश्चित करने हर संभव मदद करेंगे।।
यतेन्द्र जीत सिंह “छोटू”, पी न्यूज़ ब्यूरो चीफ, खैरागढ़ -छुईखदान-गंडई जिला।।09425566035,06264569376..