
खैरागढ़ :– कलेक्टर चन्द्रकांत वर्मा ने प्री मैट्रिक आदिवासी बालक आश्रम खैरागढ़ का आकस्मिक निरीक्षण किया।। इस दौरान उन्होंने बच्चों के शयनकक्ष, शौचालय, किचन, स्टोर रूम तथा परिसर की साफ-सफाई का जायजा लिया।।
इस दौरान कलेक्टर ने बच्चों की पढ़ाई का जायजा लिया।।आश्रम के बच्चों से उनकी पढ़ाई को लेकर बातचीत की।। उन्होंने बच्चों से मुलाकात की और उनके बौद्धिक स्तर का मूल्यांकन किया।। कलेक्टर ने बच्चों से सवाल-जवाब किए, जिससे उनकी शिक्षा की गुणवत्ता और समझ को परखा जा सके।।बच्चों के उत्साह और उनकी पढ़ाई के प्रति रुचि देखकर कलेक्टर ने शिक्षा की व्यवस्था पर संतोष जताया।। इस दौरान अनुविभागीय अधिकारी खैरागढ़ टंकेश्वर साहू मौजूद रहें।।
यतेन्द्र जीत सिंह “छोटू”, पी न्यूज़ ब्यूरो चीफ, खैरागढ़ -छुईखदान-गंडई जिला।।09425566035,06264569376..